राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह – सिर्फ डिग्री नहीं, काबिलियत हासिल करने का करें प्रयास : DC हेमराज बैरवा

by
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने राज राजेश्वरी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में की अपील ,   नशे के उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों से किया आगे आने का आह्वान
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 11 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि शिक्षा का मकसद सिर्फ डिग्री हासिल करना ही नहीं होना चाहिए, बल्कि युवाओं को डिग्री के साथ-साथ उससे संबंधित काबिलियत हासिल करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तभी वे जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। बुधवार को भोटा के निकट मनसूई में राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह ‘गैलेक्सी’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए हेमराज बैरवा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे आज के दौर की मांग के अनुसार अपने भीतर काबिलियत एवं स्किल विकसित करें। इससे उन्हें अच्छा रोजगार ही नहीं मिलेगा, बल्कि वे स्वयं भी सफल उद्यमी बन सकते हैं।
हेमराज बैरवा ने कहा कि भारत इस समय सबसे युवा देश है और इस दौर में देश की युवा शक्ति के जोश एवं ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने की आवश्यकता है। अगर युवा जोश एवं ऊर्जा के साथ-साथ अपने भीतर काबिलियत भी विकसित करेंगे तो हमारा देश कई गुणा तेजी से तरक्की कर सकता है।
नशे की समस्या की चर्चा करते हुए हेमराज बैरवा ने कहा कि इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग एवं व्यक्ति को आगे आना होगा। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा कालेज की पत्रिका का विमोचन भी किया।
इससे पहले, राज राजेश्वरी शिक्षण सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सोसाइटी एवं कॉलेज की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार धीमान ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जबकि, कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार ने धन्यवाद उदबोधन दिया।
समारोह में बड़सर के एसडीएम राजेंद्र गौतम, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष ढटवालिया, अरविंदर कौर डोगरा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि, राज राजेश्वरी शिक्षण सोसाइटी के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमांशु ठाकुर और किरण को शादी मुबारक

  बड्डल गोयला के हिमांशु ठाकुर को पंदल की किरण के साथ परिणय सूत्र में बंधने पर सतलुज ब्यास टाइम्स परिवार की ओर से ढ़ेरो शुभकामनाएं। Share     
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री राज माधो राय की अगवानी में निकली मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब ; भव्य जलेब में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष, श्री राज माधो राय मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होना अविस्मरणीय अनुभव, लोक संस्कृति के संवर्द्धन में युवा पीढ़ी का उत्साह प्रशंसनीय- कुलदीप सिंह पठानिया मंडी, 19 फरवरी।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्वेतपत्र ने यूपीए के कुप्रबंधन की खोली पोल : मंडी के पंडोह में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर घोटालों के लिए जानी जाएगी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल

एनडीए के दस वर्षों में नहीं उठी एक भी उंगली एएम नाथ। मंडी :    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ओबीसी समुदाय से जुड़े परिवारों के उत्थान हेतु ऐतिहासिक योजनाओं की शुरुआत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो राम कुमार ने 27.85 लाख रूपये से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का किया भूमिपूजन

ऊना: 16 जुलाई: हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने गत सायं पंडोगा में क्यारियां मोहल्ला तक बनने वाली कंकरीट सम्पर्क सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!