राणा को ऐसे ला रहे जैसे टैरिफ माफ करा लिया- पन्नू-गोल्डी को क्यों नहीं लाते : अमरिंदर सिंह वडिंग

by
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आज यानी गुरुवार को भारत आ रहा है। उसके प्रत्यर्पण पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वडिंग ने बयान दिया है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि तहव्वुर राणा को ऐसे लेकर आ रहे हैं जैसे अमेरिका से टैरिफ माफ करा लिया या कोई बड़ी बात कर दी।
पंजाब के लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिन्होंने गुनाह किया है, आप उनको लेकर आ रहे हैं तो इसमें अपना सीना चौड़ा क्यों कर रहे हो. पंजाब के गुनहगारों को भी बुला लीजिए. आप पन्नू और गोल्डी बराड़ की बात करते हैं. उनको लेकर भी आइए। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार राणा को तो ला सकती है लेकिन जो पंजाब के गैंगस्टर हैं उनको क्यों ला रही है. अमरिंदर सिंह ने कहा कि यहां के गैंगस्टरों को क्यों सुविधा दी जा रही है।
अमेरिका में लगा राणा को झटका
मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमलों के प्रमुख आरोपी राणा को गुरुवार को एक विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है. अमेरिका के उच्चतम न्यायालय द्वारा राणा के आवेदन को खारिज किए जाने के बाद प्रत्यर्पण से बचने का उसका आखिरी प्रयास विफल हो गया था। राणा को झटका देते हुए, एक अमेरिकी अदालत ने पहले फैसला सुनाया था कि पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है, जहां वह पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा 2008 में किए गए मुंबई आतंकवादी हमलों में शामिल होने के लिए वांछित है. राणा (64) हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक, डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा गम्भीर बीमारी, लेकिन इलाज सम्भव : संजीव अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  भारत विकास परिषद होशियारपुर की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में नशों के विरोध स्वरुप सैमीनार का आयोजन नशा छुड़ाओ केन्द्र फतेहगढ़ में किया गया।...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप को लेकर बड़ा ऐलान : पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्याधन स्कॉलरशिप योजना की घोषणा

चंडीगढ़ :   पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग पंजाब ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र जारी किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडी गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए खड़गे के घर हुई बैठक : इंडिया गठबंधन उन सभी पार्टियों का स्वागत करता है, जो संविधान में लिखी आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक न्याय की बातों का सम्मान करते – खड़गे

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद इंडी गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर हुई बैठक में नेताओं ने करीब डेढ़ घंटे...
Translate »
error: Content is protected !!