विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप को लेकर बड़ा ऐलान : पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्याधन स्कॉलरशिप योजना की घोषणा

by

चंडीगढ़ :   पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग पंजाब ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र जारी किया है, जिसमें पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्याधन स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की गई है।

सरोजिनी दामोदर फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई यह योजना 2023 से चल रही है और इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को शैक्षिक सहायता प्रदान करना है। यह स्कॉलरशिप योजना उन विद्यार्थियों के लिए है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹2 लाख से कम है। इसके तहत, बोर्ड परीक्षाओं में 80% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और खासकर जरूरत वाले बच्चों (सीडब्लूएसएन) जिन्होंने 70% तक अंक मिले हैं, उन्हें शामिल किया गया है। सरोजिनी दामोदर फाउंडेशन द्वारा चयनित विद्यार्थियों को दो सालों की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।  इसके अलावा, अगर विद्यार्थी द्वारा अच्छी एजुकेशनल परफॉर्मेंस की जाती है, तो उनकी रुचि के अनुसार किसी भी कोर्स या डिग्री के लिए फाउंडेशन द्वारा 15, 000 से 75, 000 रुपये तक की राशि का वजीफा भी दिया जाएगा। यह स्कॉलरशिप मेधावी विद्यार्थियों के लिए ज्यादा लाभकारी साबित होगी और उन्हें अपने शैक्षिक और कैरियर लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करेगी।

  जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे योग्य विद्यार्थियों को 31 जुलाई तक या इससे पहले विद्याधन स्कॉलरशिप की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। आवेदन प्रक्रिया सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके। इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए, विभाग द्वारा स्थापित हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी अपने-अपने एरिया में इस योजना के बारे में जागरूकता फैलाने और योग्य विद्यार्थियों को एप्लीकेशन प्रोसेस में सहायता प्रदान करने के लिए तैयार रहेंगे।

स्कॉलरशिप के फायदे : स्कॉलरशिप के तहत यूपी, बिहार राज्य के अलावे 16 अन्य राज्य के विद्यार्थियों को ₹10000 की राशि स्कॉलरशिप दी जाती है, जो भी बच्चे स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते हैं। उनको दसवीं कक्षा पास होना चाहिए और कम से कम वो 80% मार्क्स के साथ पास हो। अगर कोई दिव्यांग बच्चा है तो उसका कम से कम 65% या 6.5 सीजीपीए होना चाहिए। तभी वह स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। विद्याधन स्कॉलरशिप 2024 (Vidyadhan Scholarship Yojana) के इंटर कक्षा भैया उससे आगे की पढ़ाई करने के लिए आपको प्रतिवर्ष ₹10000 छात्रवृत्ति राशि दी जाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री से मिले होशियारपुर के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर सहित आप के अन्य पार्षदों : नगर निगम के आगामी उप चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी आम आदमी पार्टी: ब्रम शंकर जिंपा

 चुनाव पर चर्चा के दौरान पार्षदों ने मुख्य मंत्री को तीनों सीटें पार्टी की झोली में डालने का दिलाया भरोसा होशियारपुर, 13 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा के नेतृत्व में आज नगर निगम...
article-image
पंजाब

दिव्यता व आधुनिकता का सम्मिश्रण – नव निर्मित “दिव्य सरोवर”*

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में 26 फ़रवरी को दिव्य सरोवर का ऐतिहासिक लोकार्पण हुआ। इस शानदार नव-निर्मित सरोवर के उद्घाटन के लिए अर्पण उत्सव का भव्य कार्यक्रम 27 फरवरी से 6...
article-image
पंजाब

सीएम कार्यालय के अधिकारी राजबीर घुम्मन को हाई कोर्ट से राहत नहीं…. उपयुक्त मंच पर जाने की सलाह

सीबीआई की एफआईआर रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से जस्टिस जेएस बेदी ने किया इनकार, धारा 17ए के तहत पूर्व मंजूरी न लेने का उठाया मुद्दा चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय...
article-image
पंजाब

बीबी नानकी हेल्थ सेंटर पोजेवाल में निशुल्क मेडिकल चेकअप का कैंप लगाया

गढ़शंकर। कंडी तथा बीत क्षेत्र के लोगों को सस्ती तथा बढ़िया स्वार्थ सेवाएं उपलब्ध कराने वाली इलाके की नामी संस्था बीबी नानकी हेल्थ सेंटर पोजेवाल स्वास्थ्य की जांच संबंधी निशुल्क कैंप लगाया गया। कैंप...
Translate »
error: Content is protected !!