हरमनप्रीत कौर गिल प्रदेशाध्यक्ष व गुरप्रीत कौर बनीं महासचिव : जालंधर में स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी की प्रदेश स्तरीय कन्वैंशन आयोजित

by

नंगल। स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी पंजाब द्वारा स्त्री मुलाजिमों की मांगों को लेकर कन्वैंशन का आयोजन जालंधर के देश भगत यादगार हाल में किया गया। इस प्रदेश स्तरीय कन्वैंशन का आयोजन संगठन की प्रदेशाध्यक्ष हरमनप्रीत कौर गिल, महासचिव अवतार कौर बासी, पससफ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश राणा, महासचिव तीर्थ सिंह बासी की अगुवाई में हुई। शुरूआत में बिछुड़े नेताओं को श्रद्धांजलियां अर्पित की गईं। कन्वैंशन का उद्घाटन करते हुए औरत मुक्ति मोर्चा समाज पंजाब की प्रदेशाध्यक्ष प्रोफैसर सुरिंदर कौर ने कहा कि आज के समाज में भी पिछळे समय की भांति महिला को बराबर का दर्जा नहीं दिया जा रहा। महिला का हर वर्ग द्वारा शोषण किया जा रहा है। संगठन होने के चलते मुलाजिम स्त्रियों को समूह स्त्री वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए किए जा रहे संघर्ष की अगुवाई करनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश महासचिव द्वारा पिछले चुनावों से अब तक की कार्रवाई रिपोर्ट पेश की गई। इसके बाद पससफ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश राणा, महासचिव तीर्थ सिंह बासी, सीनियर उपाध्यक्ष मक्खन सिंह वाहिदपुरी, प्रैस सचिव इंद्रजीत विरदी, सहायक प्रचार सचिव कुलदीप वालिया ने कहा कि इस मर्द प्रधान समाज में महिलाओं की दशा कोई खास अच्छी नहीं है। मौजूदा सरकार द्वारा भी महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाए। कन्वैंशन के अंत में सतीश राणा द्वारा नई चुनी जाने वाली प्रदेश कमेटी का पैनल किया गया, जिसके तहत हरमनप्रीत कौर गिल (शिक्षा) फरीदकोट को प्रधान चुना गया। जबकि शर्मिला देवी (आंगनवाड़ी) होशियारपुर, लखविंदर कौर तरनतारन, बिमला देवी फाज्लिका, राणो खेड़ी गिलां को सीनियर उपाध्यक्ष, कमलेश कौर रोपड़, बलजीत कौर अमृतसर, परमजीत कौर गुरदासपुर, जसविंदर कौर टाहली जालंधर, को उपाध्यक्ष, गुरप्रीत कौर संगरूर को महासचिव, कमलजीत कौर, रेनु बाला, प्रवीन बाला, हरनिंदर कौर को को सहायक महासचिव, रणजीत कौर को वित्त सचिव, ममता रानी, सुखविंदर कौर, रिंपी रानी, संदीप कौर को संगठन सचिव चुना गया। इसके अलावा शर्मिला रानी को प्रैस सचिव, निर्मलजीत कौर, जसवीर कौर, स्वर्णजीत कौर, चरनजीत कौर, शशि बाला को प्रचार सचिव, सतीश राणा को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया। जबकि कमलजीत कौर, राज कौर, गुरमेल कौर, इकबाल कौर, बलविंदर कौर को कार्यकारिणी कमेटी सदस्य के तौर पर चुना गया है। प्रदेशाध्यक्ष हरमनप्रीत कौर गिल ने समूह टीम द्वारा महिला कर्मचारियों की मुश्किलों को हल करने के लिए पूरी तनदेही के साथ काम करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर गुरप्रीत रंगीलपुर, गुरदेव सिंह सिद्धू, जसविंदर सोजा, मनजीत बाजवा, जीत सिंह, तरसेम माधोपुर, शविंदर सिंह भट्‌टी, कुलदीप कौड़ा, महिंदर सिंह, हीरा सिंह भट्‌टी, राकेश कुमार मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यादगार रहा पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन सब डिवीजन गढ़शंकर के कर्मचारी सतनाम दास का विदाई समारोह

गढ़शंकर । पंजाब वाटर रिसोर्सेज एम्पलाइज यूनियन सब डिवीजन के मेहनती, हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहे सतनाम दास करीब 39 साल की सेवा के बाद 28 फरवरी को जल संसाधन विभाग की...
article-image
पंजाब

प्रस्तावित जिले श्री आनंदपुर साहिब में साथ बीत इलाके शामिल का हम स्वागत करेंगे : सरपंच बलविंदर सिंह बोपाराय

गढ़शंकर।  प्रस्तावित जिले श्री आनंदपुर साहिब में साथ बीत इलाके शामिल करना चाहिए। यह मांग करते हुए सरपंच बलविंदर सिंह सोढ़ी बोपाराय ने कहा कि बीत इलाके को खालसे की धरती श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

पूर्व सैनिकों के शिष्टमंडल ने पूर्व सैनिकों के कृषि कर्जे माफ करने, गढ़शंकर में कैंटीन खोलने की माग को लेकर सांसद तिवारी से की मुलाकात

गढ़शंकर ।  सूबेदार केवाल सिंह, सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, सूबेदार मेजर माखन सिंह, कैप्टन राम सिंह, कैप्टन तलविंदर सिंह, फौजी बख्शीश सिंह, आदि के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सैनिकों...
article-image
पंजाब , समाचार

पंचायत समिति व जिला परिषद चुनावो की करे तैयारी, दो दो उम्मीदवारों की बनाए लिस्ट : हार के बावजूद मैं हलके के लोगो के दुख सुख में हमेशा लोगो के साथ रहूँगा और हमेशा लोगों के सम्पर्क रहूंगा : विजय इंदर सिंगला

गढ़शंकर।  कांग्रेस के लोक सभा हल्के श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार रहे  कांग्रेस के राष्ट्रीय सह कोछाध्यक्ष विजय इंदर सिंगला ने गढ़शंकर होशियारपुर रोड़ पर स्थित एक निजी पैलेस में गढ़शंकर के कांग्रेस के...
Translate »
error: Content is protected !!