राधास्वामी सत्संग भवन में सुनील शर्मा बिट्टू ने लिया सुविधाओं का जायजा : संगत की सुविधा के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

by
एएम नाथ :  हमीरपुर 28 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां राधास्वामी सत्संग भवन और इसके परिसर का दौरा किया। उन्होंने सत्संग भवन परिसर में विभिन्न सुविधाओं का जायजा भी लिया और राधास्वामी संस्था के स्थानीय पदाधिकारियों, वालंटियर्स तथा संगत को आश्वासन दिया कि सत्संग भवन परिसर में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार की ओर से भी हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि राधास्वामी संस्था धार्मिक और अध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बहुत ही सराहनीय योगदान दे रही है। संस्था ने कई बार आपात परिस्थितियों में सत्संग भवनों के द्वार आम लोगों के लिए खोलकर तथा सरकार का भरपूर सहयोग करके सेवाभाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने कहा कि हमीरपुर में संस्था की विभिन्न मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि रविवार को विभिन्न रूटों पर बस सेवाओं के संचालन के संबंध में राधास्वामी संस्था की मांग को पूरा किया जाएगा, ताकि संगत को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि जिला के कुछ रूटों पर बस सेवाओं की समस्या को दूर कर दिया गया है और अब संस्था की मांग पर ख्याह रूट पर भी रविवार को बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने संगत की अन्य समस्याओं तथा सत्संग भवन के आस-पास विभिन्न सुविधाओं के संबंध में भी संस्था के पदाधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। इस मौके पर नगर परिषद हमीरपुर के मनोनीत पार्षद निशांत शर्मा, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, राधास्वामी संस्था के स्थानीय पदाधिकारी रतन चंद, अन्य पदाधिकारी, नीना ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग : भाजपा में शामिल हुए दो निर्दलीय विधायकों की

शिमला : भाजपा में शामिल हुए दो निर्दलीय विधायकों प्रकाश सिंह व होशियार सिंह के खिलाफ दल बदल कानून का उल्लंघन करने पर विधानसभा सचिव को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जी की अगुवाई में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन वातसल्य तथा फोस्टर केयर योजना के संबंध में बैठक आयोजित

रोहित भदसाली।  ऊना, 27 नवम्बर – मिशन वातसल्य के तहत विधवा महिलाओं, परित्यक्त महिलाओं, गंभीर बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चों और 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग तथा बच्चों का पालन पोषण करने में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे हिमाचल और पंजाब का दौरा : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने उतरेंगे जमीन पर

एएम नाथ : हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मैदान में उतरने वाले हैं। वे रविवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

52 क्रैशरों में से 40 क्रैशर क्रियाशील,75 लीज़ में से 46 लीज़ संचालित जिला ऊना में : डीसी राघव शर्मा

विस चुनावों के दृष्टिगत डीसी ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक ऊना, 30 सितंबर: आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आज यहां लघु सचिवालय में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में निर्वाचन के...
Translate »
error: Content is protected !!