मिशन वातसल्य तथा फोस्टर केयर योजना के संबंध में बैठक आयोजित

by

रोहित भदसाली।  ऊना, 27 नवम्बर – मिशन वातसल्य के तहत विधवा महिलाओं, परित्यक्त महिलाओं, गंभीर बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चों और 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग तथा बच्चों का पालन पोषण करने में असमर्थ माता-पिता के बच्चों को फोस्टर केयर योजना का लाभ दिया जाता है। जिला में कुल 2468 बच्चों को स्पोंसरशिप और फोस्टर केयर योजना का लाभ दिया रहा है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने मिशन वात्सल्य को लेकर आयोजित हुई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले स्पोंसरशिप और फोस्टर केयर योजना के तहत 1406 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा था। इस योजना के तहत जिला में 1184 नए मामलों को स्वीकृत प्रदान की गई है। फोस्टर केयर योजना के तहत बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और पालन पोषण के लिए 4,000 रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त 122 बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इस योजना के बाहर किया गया है।
इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष मीनाक्षी राणा, प्रेम आश्रम स्कूल की प्रधानाचार्य सिसटर संजना, अभिमन्यू कपूर सहित अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने सीएम राहत कोष के तहत जरूरतमंदों को वितरित की सहायता राशि

रोहित भदसाली। ऊना, 30 सितंबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत गरीब और वंचित व्यक्तियों को वित्तीय सहायता का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निर्विरोध चुनाव जीते : रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से बन गए सांसद

नई दिल्ली: राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा सांसद बन गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था, इसलिए वे निर्विरोध चुनाव जीत गए। आज दोपहर 3 बजे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 ड्रमों में लगभग एक हज़ार लीटर लाहन बरामद : नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों में अवैध शराब विनिर्माण के ठिकानों से की बरामद

कुल्लू 11 दिसंबर :  उपायुक्त, आबकारी, जिला कुल्लू मनोज डोगरा ने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला कुल्लू के निरीक्षण दल द्वारा मंगलवार 10 दिसम्बर 2024 को नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल – 40 रूटों पर दौड़ेंगी प्राइवेट बसें : सुक्खू सरकार ने ऑपरेटरों से मांगे आवेदन … जानिए शर्तें

एएम नाथ/ रोहित जसवाल :  शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब 40 रूटों पर प्राइवेट बसें चलाई जाएंगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के घाटे के 40 रूटों पर अब निजी बसें चलेगी।...
Translate »
error: Content is protected !!