रामपुर पुल से जल भवन तक विकसित होगा ‘न्यू हरोली विकास पथ’: मुकेश अग्निहोत्री

by

चार करोड़ से सौंदर्यीकरण शुरू, 22 करोड़ का हेलीपोर्ट और 10 करोड़ का सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक निर्माणाधीन

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 सितंबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और योजनाबद्ध विकास से जोड़ते हुए ‘न्यू हरोली विकास पथ’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली की तर्ज पर विकसित हो रहा ‘न्यू हरोली’ आने वाले एक वर्ष में क्षेत्र के विकास की नई पहचान बनकर उभरेगा।

उपमुख्यमंत्री रविवार को जल भवन हरोली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

चार करोड़ से शुरू हुआ सौंदर्यीकरण कार्य

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है। इस क्षेत्र में लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक पार्क तथा करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति भवन का निर्माण पूरा हो चुका है।

इसके अलावा करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट और लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में वाहनों की पासिंग के लिए ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन, न्यायिक परिसर, इंडोर स्टेडियम, मेला ग्राउंड, उद्योग विभाग का कार्यालय तथा पूर्व सैनिक भवन भी विकसित किए जाएंगे।

हर दो सप्ताह में होगी विकास कार्यों की समीक्षा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों की हर दो सप्ताह बाद समीक्षा की जाएगी, ताकि परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘न्यू हरोली’ परियोजना केवल एक सड़क या मार्ग का सौंदर्यीकरण नहीं है, बल्कि हरोली को आधुनिक, सुविधासंपन्न और सुनियोजित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की व्यापक योजना है।

कैमरे, स्पीड राडार और डिजिटल स्क्रीन से बढ़ेंगी सुविधाएं

न्यू हरोली क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे और स्पीड राडार लगाए जा रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए पेयजल प्याऊ, रेन शेल्टर और बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है।

इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल स्क्रीन स्थापित की जा रही हैं। इससे क्षेत्र में आने वाले लोगों को विकास परियोजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

50 बसों से धार्मिक यात्रा का अभियान

बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की ओर से विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए ‘चल मंदरा नूं चलिए’ अभियान शुरू किया जाएगा।

इस अभियान के तहत 50 बसों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को चिंतपूर्णी, नैना देवी, ज्वालाजी और बाबा बालक नाथ मंदिरों की धार्मिक यात्रा करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध करवाना है।

महिला, एससी, पूर्व सैनिक और युवा सम्मेलन होंगे

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र में महिला, अनुसूचित जाति, पूर्व सैनिक, युवा और ओबीसी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही ‘हरोली जोड़ो अभियान’ भी चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को विकास की प्रक्रिया से और अधिक मजबूती के साथ जोड़ना तथा क्षेत्र की विकास योजनाओं को जनभागीदारी से आगे बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि हर माह के पहले रविवार को होने वाली अगली बैठक पालकवाह ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। यह बैठक विस्तारित जनरल हाउस के रूप में होगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर कौर, चौधरी धर्म सिंह, अशोक ठाकुर, पवन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला और ज्योति वाला, सुभद्रा चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

HP यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन के एग्जाम की डेटशीट जारी : 4 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होंगी, 9 मई तक चलेंगी

शिमला : HP यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन की डेटशीट जारी कर दी है। करीब 135 कॉलेजों में 2 लाख स्टूडेंट एक साथ परीक्षाएं देंगे। 4 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होंगी, जो एक महीना यानि 9...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन के गंज बाजार में राम लीला आयोजित – भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से लें सीख – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं उपमंडल में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, सरकार को भेजा गया है प्रस्ताव धर्माणी : प्रदेश सरकार सोलर पावर प्लांट योजना के माध्यम से युवाओं को घर पर देगी रोजगार

बिलासपुर 10 जनवरी :  जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के तहत फोरलेन के साथ लगती पंचायत पनोह फेटीधार क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी पार्क स्थापित किया जाएगा इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार के बाद विक्रमादित्य सिंह की पहली प्रतिक्रिया, ‘मैं नहीं लड़ना चाहता था : मंडी संसदीय क्षेत्र में जो जनमत मिला, उसका वह तहदिल से स्वागत

एएम नाथ।  मंडी  : मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी  की प्रत्याशी कंगना रनौत  ने कांग्रेस प्रत्याशी और सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शिकस्त दे दी। विक्रमादित्य सिंह और कंगना...
Translate »
error: Content is protected !!