राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी : सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी में केवल धन की चोरी नहीं हुई है, बल्कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी हुई है।

साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल राजनीतिक लाभ के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल करती है।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को शिमला में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी खेल परिसर से राम बाजार स्थित राम मंदिर तक मार्च निकाला और विरोध में नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्यों और विधायकों ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और हवन में हिस्सा लिया।

शिमला स्थित राम मंदिर के दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ”हिंदू संस्कृति सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाती है और भगवान राम के सच्चे अनुयायी उनके नाम पर राजनीति नहीं करते।” सुक्खू ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रार्थना की कि मंदिर की दान राशि का दुरुपयोग करने वाले लोगों को सद्बुद्धि मिले और वे सही मार्ग पर लौटें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बीजेपी ने राम मंदिर को राजनीति का विषय बना दिया है, जबकि देशभर के लाखों श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था और क्षमता के अनुसार मंदिर निर्माण के लिए योगदान दिया था। सुक्खू ने कहा कि भगवान राम के सच्चे भक्त उनके नाम का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं करते, क्योंकि उनका सबसे बड़ा संदेश मानवता की सेवा है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल लोगों ने न केवल जनता के चढ़ावे का दुरुपयोग किया है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास और आस्था को भी ठेस पहुंचाई है।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने जीप योग्य एवं एम्बुलेंस संपर्क सड़कों के लिए दिशा-निर्देश अधिसूचित किए

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने जीप योग्य एवं एम्बुलेंस संपर्क सड़कों के डिजाइन, निर्माण, प्रमाणन और रख-रखाव के लिए व्यापक दिशा-निर्देश अधिसूचित किए हैं। यह देश में अपनी तरह की पहली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर बस स्टैंड के खोखा धारकों को जल्द मिलेंगी दुकानें- सुनील शर्मा

रोहित जसवाल। हमीरपुर 7 मई। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने आज हमीरपुर में कहा कि हमीरपुर बस स्टैंड के सामने दुकानों के आवंटन से वंचित रहे 11 खोखा धारकों को जल्द...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CM ऑफिस को किया गया सील, तगड़ा एक्शन शुरू! केजरीवाल के उड़े होश

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कमल का कमाल दिख रहा है और आप का बुरा हाल हुआ है। वहीं कांग्रेस तो लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हो गई है। दिल्ली में बीजेपी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटगढ़ में रिहायशी मकान चढ़ा आग की भेंट, 30 लाख का नुकसान

एएम नाथ। शिमला :  शिमला जिला में कोटगढ क्षेत्र के थानेधार में आज सुबह सवेरे एक भीषण अग्निकांड में एक तीन मंजिला रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ कर ख़ाक हो गया। जानकारी के...
Translate »
error: Content is protected !!