राशन कार्डधारक 29 फरवरी तक करवाएं ईकेवाईसी – DC जतिन लाल

by
ऊना, 13 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की समस्त उचित मूल्य की दुकानों में पॉज मशीन में ईकेवाईसी के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा रही है। उन्होंने समस्त राशन कार्ड उपभोक्ताओं से 29 फरवरी, 2024 तक ईकेवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा जिन उपभोक्ताओं ने अपनी ईकेवाईसी अभी तक नहीं करवाई है वह शीघ्र अपनी ईकेवाईसी संबंधित/नज़दीकी उचित मूल्यों की दुकानों पर करवाना सुनिश्चित करें।
उपाायुक्त ने बताया कि ईकेवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं का राशन कार्ड अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अतंर्गत भविष्य में सस्ता राशन प्राप्त करने हेतु ईकेवाईसी अनिवार्य है जिसके लिए उपभोक्ताओं को आधार कार्ड सहित नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में उपस्थित होकर अपनी ईकेवाईसी बायोमैट्रिक माध्यम से करवानी अनिवार्य है। जो उपभोक्ता पढ़ाई, रोज़गार इत्यादि के कारण अपने घर/गांव से दूर हैं वह प्रदेश में अपने नज़दीकी स्थान पर स्थित उचित मूल्य की दुकान पर या घर वापसी पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर ईकेवाईसी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी अधिकतम प्रयास करने के उपंरात भी नहीं हो रही है (जैसे छोटे बच्चे/बुज़ुर्ग) उनसे/उनके अभिभावकों से अनुरोध किया जाता है कि वह नज़दीकी आधार कार्ड केन्द्र में अपनी बायोमैट्रिक अपडेट करवाएं ताकि जिला के समस्त उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि ईकेवाईसी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अपने नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान/संबंधित खण्ड निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, हि0प्र0 या जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226016 या 1967 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नीति आयोग ने पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश सरकार के राहत और बचाव कार्यों की सराहना की : मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया आभार

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। जून महीने के अंत से शुरू हुई बारिश अगस्त में भी बदस्तूर जारी है। प्रदेश सरकार को भारी बारिश की वजह से आठ हजार करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) को सशक्त बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

33,660 रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया वेतन : जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के वेतन में 78 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कॉन्ट्रेक्ट और जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत के अवसर पर सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने दिलवाई शपथ

उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!