राशन कार्ड धारक 15 अगस्त तक करवाएं अपना ईकेवाईसी: राजीव शर्मा

by

ऊना :16 जुलाई: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 44 प्रतिशत उपभोक्ताओं का प्रमाणीकरण किया जा चुका है। उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि 15 अगस्त, 2022 तक राशन कार्ड में दर्ज सभी उपभोक्ता अपनी-अपनी ई-केवाईसी संबंधित/नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में करवाना सुनिश्चित करें।
राजीव शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी उनकी सुविधा अनुरूप घर द्वार पर या उचित मूल्य की दुकान पर की जाएगी। जो उपभोक्ता एवं उसके परिवार के सदस्य राशन के लिए दुकान पर आता है उसकी ई-केवाईसी उचित मूल्य की दुकान पर की जाएगी। उचित मूल्य के दुकानधारक द्वारा राशन वितरण के व्यस्ततम समय के दौरान केवल उन्हीं उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी जो राशन लेने हेतू आए हैं। शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी किसी अन्य उचित समय पर (प्रातः या सायंकाल) की जाएगी। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान धारक अपने कार्यक्षेत्र के गांव/मोहल्ला/ पंचायत घर/ महिला मण्डल/ सरकारी स्कूल प्रंागण जैसे स्थानों को चिन्हित कर ई-केवाईसी करेगें, जिसकी अग्रिम सूचना संबंधित उपभोक्ताओं को दी जाएगी ताकि इस प्रक्रिया को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जा सके। उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता पढ़ाई, रोज़गार इत्यादि के कारण अपने घर/गांव से दूर हैं वह प्रदेश की किसी भी नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान पर या घर वापसी पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता उचित मूल्य की दुकान पर आने के लिए असमर्थ है या अनिच्छुक है, तो उन उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी हेतु, उचित मूल्य की दुकान पर आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

68.42 करोड़ रुपये की अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं की मुख्यमंत्री ने सौगात दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र में 68.42 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 23.01 लाख रुपये की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भडीयां कोठी में की बाल-अधिकारों के साथ साथ नशे की बुराई पर चर्चा

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भडीयां कोठी के ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के बच्चों, अध्यापकों व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत को रूस से मिलेंगे दो और ‘सुदर्शन चक्र’….जानिए कब होगी डिलीवरी : रूस भारत को दो और एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम देगा

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम ‘सुदर्शन चक्र’ ने अपनी ताकत दिखा दी है। भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र ने ढूंढ-ढूंढ कर दुश्मन के ड्रोनों और मिसाइलों को हवा में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संत सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में 4 एवं 5 जुलाई को मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव

पुनीत महाजन : चंडीगढ़/ पंचकूला, 3 जुलाई: विश्व जागृति मिशन, पंचकूला-चंडीगढ़-मोहाली मंडल की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को शिवधाम आश्रम, सेक्टर-31, मोरनी रोड, पंचकूला में परम पूज्य...
Translate »
error: Content is protected !!