राशन डिपुओं में अब सस्ता साबुन और हेयर आयल भी खरीद सकेंगे

by

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों पर फरवरी से हेयर आयल और नहाने वाला साबुन सस्ती दरों पर मिलना शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन लिमिटेड ने पहली बार इस तरह के उत्पादों के लिए दो बड़ी कंपनियों के साथ अनुबंध किया था।

प्रदेश के सिविल सप्लाई के सभी 120 गोदामों में मांग के अनुसार डिपुओं में तेल और साबुन की सप्लाई करना शुरू कर दी गई है।  यह लाभ प्रदेश के करीब 17 लाख राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। उपभोक्ताओं को बाजारों से सस्ती दरों पर तेल और साबुन मिलने से घर में हर महीने होने वाला कुछ खर्च कम होगा। अनुबंध के अनुसार गोदरेज कंपनी के पांच साबुन उत्पाद और बालों को डाई करने वाली मेहंदी भी इसमें शामिल की गई है।  घरों में मच्छरों को भगाने वाले क्वाइल भी अनुबंध में शामिल हैं। बजाज कंपनी के सात उत्पाद डिपुओं में भेजे जा रहे हैं। इनमें बादाम, एलोवेरा, ब्राह्मी, नारियल, सरसों और आंवला हेयर आयल शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि प्रदेश के डिपुओं में दो अनुबंधित कंपनियों के तेल, साबुन और कुछ अन्य उत्पाद फरवरी महीने से डिपुओं में पहुंचना शुरू हो जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के बाद अब कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना खोला कैंप कार्यालय

मंडी : मंडी सांसद कंगना रनौत के मंडी में अपना कार्यालय खोलने के बाद अब लोकसभा चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना कैंप कार्यालय खोला है. यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में स्वास्थ्य जांच शिविर और नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

एएम नाथ।  पधर 30 मई :  स्वास्थ्य खंड पधर के सौजन्य से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में ‘अपना विद्यालय’ मेरा स्कूल मेरा गर्व कार्यक्रम के साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्स का लालच देकर हाईवे पर कार चालकों से लूट लेती थी सबकुछ : पकड़ी गई लुटेरी कश्मीर की हसीना शमा खान

मोहाली : मोहाली के निकट कार चालकों को सेक्स का लालच देकर सुनसान ले जाती और अपनी गैंग के अन्य साथियों के साथ लूटपाट कर लेती थी। मोहाली पुलिस ने इस तरह से करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

238 बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हेतु पात्रता प्रमाण पत्र जारी – DC आदित्य नेगी

शिमला, 03 नवम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मिशन वात्सल्य...
Translate »
error: Content is protected !!