राष्ट्रविरोधी पोस्ट : दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

by

एएम नाथ  शिमला, 11 मई :  भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच शिमला से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों के दो मामले सामने आए हैं। इनमें पाकिस्तान के झंडे और राष्ट्रविरोधी सामग्री को प्रोफाइल फोटो और फेसबुक पोस्ट में शामिल किया गया है।

पुलिस ने दोनों मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला शिमला शहर के सदर थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट की डिस्प्ले फोटो (डीपी) में पाकिस्तान का झंडा लगाया। आरोपी की पहचान आदिल मगरे के रूप में हुई है जो मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाला है और वर्ष 2016 से शिमला में एक गैस एजेंसी में काम कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल हरकत में आते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 197(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेने की कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार इस प्रकार की हरकतें देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द पर सीधा प्रहार हैं। ऐसे समय में जब देश की सीमाओं पर तनाव बना हुआ है और हाईअलर्ट की स्थिति है तो इस तरह के कृत्य न केवल संवेदनशील माहौल को प्रभावित कर सकते हैं बल्कि डिजिटल माध्यमों से अराजकता फैलाने का माध्यम भी बन सकते हैं।

दूसरा मामला शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक युवक द्वारा फेसबुक पर कथित राष्ट्रविरोधी सामग्री साझा किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायतकर्ता टेक चंद ठाकुर और अन्य स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इरशाद पुत्र इलियास, निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा की। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने इस मामले में भी भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 197 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी युवक का मोबाइल फोन जब्त कर साइबर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में भी जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। सीमावर्ती राज्यों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साइबर सेल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय निगरानी के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह, उकसाने वाली पोस्ट या देशविरोधी सामग्री को समय रहते रोका जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

104 भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा अमेरिकी विमान : 48 की उम्र 25 से कम, 12 नाबालिग, एक 4 साल का

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालते ही अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने की कार्रवाई तेज हो गई है। हजारों भारतीयों पर भी कार्रवाई हो रही है। अमेरिका ने 104 भारतीयों को वापस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने संदीप को दीं बधाई

एएम नाथ। शिमला : नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गाँव ढांग ऊपरली के निवासी संदीप सिंह द्वारा झारखण्ड के राँची में आयोजित साउथ एशियन गेम्स-2025 में 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री...
हिमाचल प्रदेश

शादी में 50 व अंतिम संस्कार में 20 लोग हो सकते इकट्ठा: डीसी

सामाजिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक आयोजन पर रोक 21 अप्रैल तक बढ़ी ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिला ऊना में सभी सामाजिक, सांस्कृतिक,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में 4 भारतीय चेहरों को मिली कैबिनेट में जगह

कनाडा के नव नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नि ने हाल ही में अपने नए कैबिनेट का ऐलान किया है, जिसमें कुल 28 मंत्री शामिल हैं. साथ ही इस बार कैबिनेट में चार भारतीय मूल के...
Translate »
error: Content is protected !!