पाकिस्तान में कितने आतंकी ठिकानों पर हुए हमले : आतंकियों के जनाजे में कौन-कौन हुआ शामिल, सेना ने बताया

by

नई दिल्लीः भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ी जानकारी दी है। डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों औक आतंकी ढांचों को खत्म करने के लिए चलाया गया।

डीजीएमओ ने बताया कि आतंकियों के ठिकानों पर सटीक निशाना बनाया गया। 9 आतंकी ठिकाने पर हमले किए गए। सेना ने आतंकी कैंप उड़ाने का सबूत भी दिखाया।

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि 9 आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। जिनमें यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदासिर अहमद जैसे खुंखार आतंकी शामिल थे। जो आईसी 814 के अपहरण और पुलवामा आतंकी हमले में शामिल थे। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा का भी उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान ने बड़ी संख्या में नागरिकों, बसे हुए गांवों और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर हमला किया। इनमें कई बेकसूर नागरिकों की जान चली गई।

इन आतंकी कैंप पर किए गए हमले

  1. सवाई नाला-मुज़फ़्फ़राबाद (Pok)
  2. सैयदना बिलाल-मुजफ्फराबाद (Pok)
  3. गुलपुर- कोटली (Pok)
  4. बरनाला- भीमबर (Pok)
  5. अब्बास-कोटली (Pok)
  6. बहावलपुर, पाकिस्तान
  7. मुरीदके, पाकिस्तान
  8. सरजाल, पाकिस्तान
  9. महमूना जोया- पाकिस्तान

आतंकियों के जनाजे में ये लोग हुए शामिल

  1. लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज हुसैन शाह, HI (एम)-कोर कमांडर IV कोर, लाहौर
  2. मेजर जनरल राव इमरान सरताज जीओसी 11 इंफ डिवीजन, लाहौर
  3. ब्रिगेडियर मोहम्मद फुरकान शब्बीर – कमांडर 15 हाई मैक् बीडीई, लाहौर (पूर्व 11 इन्फ डिविजन/4 कोर)
  4. डॉ. उस्मान अनवर, आईजीपी पंजाब

मलिक सोहैब अहमद, पंजाब प्रांतीय विधानसभा के सदस्य।

पाकिस्तान को सेना ने दिया करारा जवाब

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि भारतीय वायु सेना ने इनमें से कुछ शिविरों पर हमला करके प्रमुख भूमिका निभाई और भारतीय नौसेना ने सटीक हथियारों के मामले में साधन प्रदान किए। राजीव घई ने कहा कि 8-9 मई की रात को पाकिस्तान ने सीमाओं के पार हमारे हवाई क्षेत्र में ड्रोन और विमान उड़ाए और कई सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के बड़े पैमाने पर असफल प्रयास किए। पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर उल्लंघन फिर से शुरू हुआ और भीषण गोलाबारी हुई। बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इनमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और कई आतंकियों को मार गिराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दरबार साहिब श्री अमृतसर में लगाया जाएगा रुमाला फंड टेबल-गुरु घरों में सिरोपा देने की रीत बंद की जाए : एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी

होशियारपुर। दलजीत अजनोहा : गुरुद्वारा साहिब शहीदा लधेवाल में करवाए गए दस्तार मुकाबलों में विजई छात्रों को सम्मानित करने के लिए विशेष तौर पर शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी...
article-image
पंजाब

व्यापारी को लुटेरों ने किया अगवा : पुलिस ने पीछा किया तो व्यापारी को मार दी गोली, जगराओं पुल के नीचे फेंककर कर फरार

लुधियाना। देर रात फैक्टरी से लौट रहे कारोबारी को शहर के नूरवाला रोड़ पर लुटेरों ने अगवा कर लिया। वह उसे करीब दो घंटे तक गाड़ी में ही घुमाते रहे। जब पुलिस को इसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में एचआईवी-एड्स से सम्बन्धित जागरूकता शिविर आयोजित

  एएम नाथ। चंबा, 4 सितंबर : स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में प्रशिक्षणर्थियों को एचआईवी-एड्स से सम्बन्धित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!