*राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस हेतु समन्वय बैठक का आयोजन….21 अगस्त को चलेगा जिला स्तरीय अभियान*

by
एएम नाथ। धर्मशाला :  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) एवं विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर आज उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 21 अगस्त 2025 को जिला भर में आयोजित किया जाएगा, जबकि छूटे हुए बच्चों को 28 अगस्त को मॉप-अप राउंड के अंतर्गत दवा दी जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाते हुए समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक यह सेवा पहुंच सके।
इस अभियान के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सुमित शर्मा ने बताया कि 1से 2 वर्ष के बच्चों के लिए 2 मि.ली. विटामिन ए सिरप + ½ एल्बेंडाजोल टैबलेट(तोड़कर), 2 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए 2 मि.ली. विटामिन ए सिरप एवं 1 एल्बेंडाजोल टैबलेट (तोड़कर) तथा 5 से 19 वर्ष के बच्चों के लिए एक एल्बेंडाजोल टैबलेट (चबाकर या पानी से निगलने हेतु) दी जाएगी ।
डॉ.सुमित ने बताया कि विटामिन ए की कमी से रतौंधी, आंखों में सूखापन व संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त
कृमि संक्रमण से बच्चों में एनीमिया, थकान और सीखने में कठिनाई जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को 21 अगस्त को नजदीकी स्कूल या आंगनवाड़ी केंद्र भेजें, ताकि वे यह आवश्यक दवा प्राप्त कर सकें। 28 अगस्त को छूटे हुए बच्चों को यह दवा पुनः दी जाएगी।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कृमि मुक्ति और विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जिला कांगड़ा का कोई भी बच्चा पोषण या संक्रमण की कमी के कारण पिछड़े नहीं। यह अभियान बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है।
बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी विभागों को अभियान की तैयारी हेतु विशेष जागरूकता, निगरानी एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से विकास कार्यों पर व्यय किए जा रहे 144 करोड़ रुपएः मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग में जल शक्ति विभाग के तहत 7.65 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास रोहित भदसाली।  मंडी, 15 सितंबर। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जय हिंद सभा’ सभी वीर सपूतों को समर्पित : कुलदीप सिंह पठानिया

‘सन् 1962, 1965, 1971, कारगिल तथा ऑपरेशन सिंदूर के प्रतिभागी हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिकों को सम्मानित किया एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष, आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी...
हिमाचल प्रदेश

ऊना के सात स्कूलों के नाम भेजे : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए

ऊना, 25 जून: स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत जिला ऊना के सात स्कूलों के नाम राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भेजे गए है। यह जानकारी देते हुए डाईट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चैहान...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जिला ऊना को देंगे 66.58 करोड़ की सौगात, कुटलैहड़ में 62.63 करोड़ व हरोली की 3.94 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने उपायुक्त राघव शर्मा के साथ तैयारियों का किया निरीक्षण ऊना : ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री जय राम...
Translate »
error: Content is protected !!