421 परीक्षार्थी होंगे शामिल, बिना ई-एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश : मंडी में 3 अगस्त को आयोजित होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की सीएपीएफ परीक्षा सभी तैयारियां पूरी-एडीसी

by
एएम नाथ। मंडी, 2 अगस्त।  जिला मुख्यालय मंडी में कल रविवार 3 अगस्त को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा मंडी शहर के दो केंद्रों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गर्ल्स) मंडी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बॉयज) मंडी में संपन्न होगी।
एडीसी ने बताया कि परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहले सत्र का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरे सत्र का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा में कुल 421 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें, क्योंकि परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्रों के द्वार बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र के गेट प्रातः 8:30 बजे खोले जाएंगे और ठीक 9:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
गुरसिमर सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी परीक्षार्थी को बिना ई-एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में केवल एडमिट कार्ड, पेन, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, एक पहचान पत्र और पारदर्शी पानी की बोतल ही साथ ला सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के बैग, मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अथवा अन्य संचार उपकरण लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि वे सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच कर परीक्षा में भाग लें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का किया निरीक्षण

ऊना :   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गगरेट तथा चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों का उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे के संबंध में सुरक्षा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

रायलिटी की फर्जी पर्चियों के घोटाले में लिप्त लोगो को आप नेता बचाने की कर रहे कोशिश : निमिषा मेहता

किसी आप सरकार के प्रतिनिधि व किसी अफसर का इस घोटाले पर मूंह ना खोलने से लगता है घोटाले में लिप्त लोग आप सरकार के चहेते गढ़शंकर । जिला रोपड़ के पुलिस थाना नंगल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मीटिंग : महिलाओं, ग्रामीणों, कर्मचारियों और बेरोजगारों को दी बड़ी राहत

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना को मंजूरी प्रदान की गई। यह योजना केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रिचार्ज करने के बाद मिलेगी बिजली : लगेंगे अब स्मार्ट मीटर

एएम नाथ । शिमला । हिमाचल प्रदेश में अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद सभी को अपने बिजली के मीटर पहले रिचार्ज कराने होंगे। बिजली का रिचार्ज खत्म होते ही घर पर अंधेरा छा...
Translate »
error: Content is protected !!