*राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर धर्मशाला में परिचर्चा आयोजित : बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर हुआ विमर्श*

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 15 नवम्बर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज धर्मशाला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण, जिसमें विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों तथा विशेषज्ञों ने भाग लिया।
May be an image of text
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र की आधारशिला है और उसकी विश्वसनीयता बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर पत्रकार को निष्पक्ष और संतुलित रिपोर्टिंग करनी चाहिए। किसी भी समाचार का फाॅलो-अप उतना ही महत्वपूर्ण है जितना पहली रिपोर्ट।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भ्रामक सूचनाओं की पहचान के लिए डाटा टूल्स और तकनीकी माध्यमों का उपयोग अनिवार्य हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग डाॅटा टूल्स के इस्तेमाल की दिशा में पत्रकारों को प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है।
May be an image of text that says "KHG ผ एय दिव π एवं जन सम्पर्क"
इस अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के अनुसंधान निदेशक (न्यू मीडिया) और मीडिया विशेषज्ञ प्रो. प्रदीप नायर ने मुख्य वक्ता के रूप में परिचर्चा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भ्रामक सूचना आज केवल स्थानीय नहीं बल्कि वैश्विक समस्या बन चुकी है। ऐसी सूचनाओं को प्रकाशित होने से रोकने के लिए तथ्य-जांच को पत्रकारिता की मूलभूत प्रक्रिया का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गूगल जैसी कई वैश्विक संस्थाएं भी पत्रकारों के लिए फैक्ट-चेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश भी अपने स्तर पर स्थानीय पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर सकता है ताकि उन्हें आधुनिक तकनीकों और सत्यापन उपकरणों का लाभ मिल सके।
इस अवसर स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों ने भी बढ-चढ़ कर परिचर्चा में भाग लिया और भ्रामक सूचनाओं के प्रकाशन पर रोक लगाने के सम्बन्ध में अपने विचार सांझा किए। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भ्रामक जानकारी फैलने की गति कई गुना बढ़ गई है, ऐसे में मीडिया संस्थानों और पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
जिला लोक सम्पर्क अधिकारी विनय शर्मा ने इस अवसर मुख्यातिथि का स्वागत किया और बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण के विषय पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जसवाल सहित विभिन्न मीडिया संस्थाओं के पत्रकार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर

बीत इलाके में भी दिन के समय टिप्परों की आवाजाही बंद,  5 अक्टूबर का पैदल रोष मार्च फिलहाल स्थगित गढ़शंकर।  हिमाचल प्रदेश से खनन सामग्री लेकर गढ़शंकर नंगल रोड़ व माहिलपुर से जैजों दोआबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश व बर्फबारी के कारण बंद अधिकांश सड़कों पर यातायात बहाल- DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ।  मंडी, 30 दिसंबर। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहां बताय़ा कि मंडी जिला में बर्फबारी के कारण बंद अधिकांश सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में विद्युत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के हीरो-होंडा शोरूम में भीषण आग : कई बाइक-स्कूटर जलकर राख; लाखों के नुकसान का अनुमान

एएम नाथ । शिमला :  शिमला की कच्चीघाटी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हीरो-होंडा के एक शोरूम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

66 हजार वोटरों के नाम लिस्ट से कटे : चंडीगढ़ में 2500 डुप्लीकेट निकले, SIR के बाद केवल साढ़े 4 लाख वोटर ही बचे, 12,500 मतदाता बार-बार घर जाने के बावजूद नहीं मिले

चंडीगढ़ : स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले चरण के का काम चंडीगढ़ में पूरा होने के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। चंडीगढ़ यूटी की मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेरणा...
Translate »
error: Content is protected !!