राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत वेबिनार का आयोजन

by
ऊना – नीति आयोग द्वारा अधिकृत भारतीय शिक्षक मंडल द्वारा जिला परियोजना कार्यालय के सौजन्य से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में अध्यापक की भूमिका पर एक वैबिनार का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना डाॅ अमित शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वेबिनार में लगभग 418 अध्यापकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति से शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके तहत प्राथमिक कक्षाओं तक की शिक्षा में मातृभाषा अथवा स्थानीय या क्षेत्रीय भाषा को शिक्षा के माध्यम के रूप में अपनाने बल दिया गया है। उन्होंने बताया कि 3 से 8 वर्ष की आयु के बीच बच्चों का अधिकतर बौद्धिक विकास हो जाता है, इसलिए इस शिक्षा नीति के तहत 3 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए सरकार द्वारा निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें अध्यापकों की भूमिका अहम रहेगी।
इस दौरान डा रमन जसवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा सांझा की और मुकुल कनितकर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मुख्य बिंदुओं से सभी को अवगत करवाया। मुख्य वक्ता प्रो उमा शंकर पचैरी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में अध्यापक की भूमिका पर चर्चा की।
जिला परियोजना अधिकारी देवेंद्र सिंह चैहान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला के अध्यापकों से आने वाले समय में अपना अधिकाधिक सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल, प्रो उमा शंकर पचैरी, डा0 रमन जसवाल, मुकुल कनितकर, डाॅ कुलभूषण चंदेल, डाइट के जिला समन्वयक ललित मोहन, जिला समन्वयक राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विवेक दत्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

यूपीए सरकार के समय हुआ हिमाचल से भेदभाव, मोदी सरकार ने दी विकास को रफ़्तार वित्त आयोग के समक्ष तर्कपूर्ण पक्ष रखने के बजाय सिर्फ राजनीति करती रही सुक्खू सरकार लोगों को आपदा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक जिला स्तरीय फैशन शो और टैलेंट हंट शो में दिखाएंगे दमखम, डीसी राहुल कुमार ने किया पोस्टर लॉन्च

एएम नाथ। बिलासपुर, 11 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव 2025 को अधिक समावेशी और प्रेरणादायक बनाने की दिशा में जिला बिलासपुर प्रशासन द्वारा दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला स्तरीय फैशन शो और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे 450 से अधिक पुलिस व होमगॉर्ड के जवान

ऊना मार्च: माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला इस वर्ष 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज मेले के सफल आयोजन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्राॅस ने विकलांग महिलाओं द्वारा तैयार 3700 मास्क स्लम क्षेत्रों में बांटे

ऊना 28 सितम्बर: ज़िला रेडक्राॅस सोसाइटी ऊना द्वारा जिला के स्लम क्षेत्रों में रहने वाले मजदूरों व उनके परिवारों को 3700 ट्रिप्पल प्लाई मास्क वितरित किये गये हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रेडक्राॅस...
Translate »
error: Content is protected !!