राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के पालन का लिया संकल्प : सीमावर्ती क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा सीमा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

by

पुनीत महाजन l  जम्मू, परगवाल : जम्मू के परगवाल स्थित मुलखा चौक के पास भाजपा सीमा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक चौधरी सुषपाल सिंह की अध्यक्षता में भाजपा सीमा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए हर परिस्थिति में एकजुट रहने का संकल्प लिया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि तेल एवं गैस संकट जैसी किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति के दौरान सभी कार्यकर्ता और आमजन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों का पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ पालन करेंगे।
चौधरी सुषपाल सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनका समाधान करवाना भाजपा सीमा प्रकोष्ठ की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और हर संभव सहायता प्रदान करने का आह्वान किया।
बैठक में सिपाही कुलवंत सिंह, कुलदीप शर्मा, रामसरूप, शाम सिंह, हरनाम सिंह, गोशा कुमार, जसपाल सिंह, अजय शर्मा, पोला सिंह, विक्की कुमार, हरदीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व मानसिक तंदरुस्ती दिवस : डा. गीतांजलि सिंह की अगुवाई में हेल्थ वैलनेस सैंटर महालों में मनाया

नवांशहर : 10 अक्तूबर: सिविल सर्जन डा. देवेन्द्र ढांडा के निर्देशानुसार सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. गीतांजलि सिंह की अगुवाई में हेल्थ वैलनेस सैंटर महालों में विश्व मानसिक तंदरुस्ती दिवस मनाया गया। जिस दौरान सीएचओ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 मार्च से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी...
article-image
पंजाब

आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला उत्सव के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चंडीगढ़ : देशभर में सोमवार को होली का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच होली के त्योहार के साथ मेल खाने वाले ‘होला मोहल्ला उत्सव’ के लिए पंजाब के आनंदपुर साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!