राष्ट्रीय स्तर पर छाए श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल के छात्र : श्रीजा प्रथम एवं शाश्वत तृतीय स्थान पर रहे

by

बद्दी, 29 मई (तारा) : गांधी नगर स्थित आईआईटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गांधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026 में श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी के दो प्रतिभाशाली छात्र दसवीं कक्षा की श्रीजा एवं 8वीं कक्षा की शाश्वत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन प्राप्त करते हुए देश भर में राष्ट्रीय स्तर पर नॉर्थ जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रीजा ने 5000 की राशि एवं शाश्वत ने तृतीय स्थान प्राप्त करके 2000 की राशि पुरस्कार के रूप में प्राप्त की है।

इन दोनों छात्रों का चयन सृजन इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए भी किया गया है जिसमें जोनल विजेता छात्रों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं एवं शोध संस्थानों जैसे डीआरडीओ, आइसर, इसरो में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। विजेता छात्रों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता अत्यंत चुनौती पूर्ण थी। विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल के जेएस रंधावा एवं प्रधानाचार्य अनिला नायर ने छात्रों की इस अद्भुत उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्नता एवं गौरवान्वित महसूस करते हुए विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ये भावी युवा वैज्ञानिक भविष्य में भी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करते रहें।
फोटोकेप्शन;
बद्दी के श्रीओरोविंदो स्कूल के राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल रहने वाले श्रीजा व शाश्वत

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू व प्रतिभा संग कांग्रेस ने शिमला रिज पर नोट के बदले MLA के बिकने के खिलाफ निकाला “मशाल जुलूस”

मुख्यमंत्री बोले, लोकतंत्र की हत्या की कोशिश में भाजपा एएम नाथ। शिमला प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आज रिज मैदान पर बीजेपी के खलाफ मशाल जलूस निकाला है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता महात्मा गांधी की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हल्का चब्बेवाल के गांवों की बिजली बहाली को लेकर विधायक डॉ. इशांक द्वारा पावरकॉम अधिकारियों संग आपात बैठक

ज़रूरत पड़ी तो अपनी तनख्वाह से पैसे खर्च कर हलके के लोगों की समस्याएं हल करूंगा: डॉ. इशांक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हल्का चब्बेवाल के सभी पावरकॉम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न गांवों के सरपंचों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काला अंब की दवा इकाई पर DCA का शिकंजा…. उत्पादन बंद रखने के आदेश

एएम नाथ।  नाहन: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कालाअंब स्थित मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (DCA) ने कड़ी नियामक कार्रवाई की है। राज्य और केंद्र के अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावों में ईवीएम के बजाय मतपत्र के उपयोग से भाजपा सरकारकतरा क्यों रही : मुख्यमंत्री भगवंत मान

पणजी, 19 जनवरी :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा नीत केंद्र सरकार से पूछा कि वह ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) के बजाय मतपत्र से चुनाव कराने से क्यों कतरा रही है।  दक्षिण...
Translate »
error: Content is protected !!