राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रक ऑपरेटरस को किया जागरूक

by
ऊना : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज ट्रक ऑपरेटर यूनियन ऊना में सड़क सुरक्षा जागरूकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना रमेश चंद कटोच ने सुरक्षा से संबंधित यातायात नियमों की अनुपालना का आवाहन किया तथा वाहन चालकों से अनुरोध किया कि आवश्यक कागजात जैसे फिटनेस, बीमा परमिट लाइसेंस के बिना अपनी गाड़ी सड़क पर न चलाएं। उन्होंने कहा कि ट्रकों में ओवरलोडिंग न करें। उन्होंने सभी उपस्थित नेक सामरी (गुड समारिटन) के बारे में सरकार के व माननीय उच्चतम न्याालय के निर्देशों के बारे में बताते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में प्रभावित घायल व्यक्ति को तुरंत मेडिकल सहायता दिलाकर मानवता का परिचय दें। इसके अतिरिक्त मोहन लाल धीमान सेवानिवृत्त आरटीओ ने भी सड़क सुरक्षा सम्बन्धी अपने विचार व अपने अनुभव सांझा किए।
इस दौरान परिवहन विभाग द्वारा शुरू की गई ई-परिवहन व्यवस्था बारे भी जागरूक किया गया। ई-परिवहन व्यवस्था के अन्तर्गत वाहन मालिक ऑनलाइन माध्यम से अपना ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन से संबंधी आरसी, टैक्स परमिट आदि लोकमित्र केंद्र के माध्यम से या अपने आप घर बैठे बना सकते हैं तथा इसके लिए आरटीओ ऑफिस आने की आवश्यकता नहीं होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने मंडी में 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण और शिलान्यास

एएम नाथ। मंडी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के सरकाघाट, सराज, द्रंग, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षण संस्थानों में चलाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां – कुलबीर सिंह राणा

एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बैठक में दिए निर्देशए एम नाथ। भरमौर :एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं मुख्य अध्यापकों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के बयान ने बढ़ाई भाजपा की चिंता : भाजपा प्रदेश की राजनीती में बुरी तरह मात खाती दिखाई दे रही, भाजपा की हर चाल पड़ रही उलटी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुक्रवार को दिए बयान के बाद प्रदेश की राजनीती में गर्माहट आ गई है. इसके साथ ही आने वाले वक्त में भारतीय...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कठिन समय में मेरी प्रार्थनाएं हिमाचल वासियों के साथ : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए

नई दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।...
Translate »
error: Content is protected !!