राष्ट्र समृद्धि के लिए अटल जी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता–निपुण शर्मा

by
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित।
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस मौके भाजपा प्रदेश सचिव मीनू सेठी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारीयों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर प्रदेश सचिव मीनू सेठी ने अटल जी की प्रसिद्ध कविता “कदम मिलाकर चलना होगा” को कार्यकर्ताओं के सामने बोलकर अपनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि अटल जी का सारा जीवन असंख्य कार्यकर्ताओं के साथ साथ विपक्ष के नेताओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत थे। इसलिए विपक्षी पार्टियों के नेता भी उनसे राय लेते थे। सेठी ने कहा कि अटल जी जैसा महान नेता भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सूद ने कहा कि देश के महान नेता रहे पूर्व पीएम अटल जी का जीवन सादगी में व्यतीत हुआ। उनकी सोच राष्ट्रहित की थी।
संविधान एवं लोकतंत्र की गरिमा तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण सदैव अटल रहा है। उनकी हर पहल, चाहे वह परमाणु परीक्षण हो, कारगिल में साहसिक नेतृत्व हो, या शांति स्थापित करने के लिए लाहौर बस यात्रा का ऐतिहासिक कदम हमेशा राष्ट्रहित में अडिग और अटल रही।
जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से अटल जी की 100वीं जन्मशताब्दी को समर्पित सुशासन दिवस में कई अलग-अलग कार्यक्रम पूरा साल चलने वाले है। जिसे प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता पूरे लग्न और उत्साह से करने को संकल्पित है।
शर्मा ने कहा कि अटल जी की कविताएँ, जैसे “हार नहीं मानूंगा,” उनके अटल विश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं, जो हमें हर चुनौती में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
उनकी यह जयंती हमें उनकी विरासत को आत्मसात करने एवं उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।
इस मौके जिला महामंत्री सुरेश भाटिया ने मंच संचालन किया इस मौके कुलवंत कौर,संतोष वशिष्ठ ,हेमलता विग,गुरमिंदर कौर,सुरेश भाटिया,भारत भूषण वर्मा,अश्वनी गेंद,कमल वर्मा,नरेश कुमार,अश्वनी छोटा,शिवम ओहरी,अक्षय वशिष्ठ ,सूरज शर्मा ,करण मेहता,सुनंदन सूद,रजत ठाकुर,वरुण पंडित, हैप्पी, रोहित और सुमित आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मॉडल और पिंक समेत 1,563 पोलिंग बूथों पर किए जाएँ पुख्ता प्रबंध, डिस्पैच सैंटरों पर पोलिंग पार्टियों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित बनाने की हिदायत

होशियारपुर, 16 फरवरी: डिप्टी कमिशनर-कम-जि़ला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने आज जि़ला प्रशासनिक कॉम्पलैक्स में 7 विधानसभा हलकों के रिटर्निंग अफसरों और सैक्टर अफसरों के अलावा डी.एस.पीज़ के साथ मीटिंग की, जिस दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटिश सेना का प्रतिनिधिमंडल साझा सैन्य विरासत और वीरगति को प्राप्त नायकों के सम्मान में भारत का दौरा करेगा

होशियारपुर(पंजाब)/दलजीत अज्नोहा :  ब्रिटिश सेना का एक प्रतिनिधिमंडल नवंबर में एक आधिकारिक रक्षा सहभागिता कार्यक्रम के तहत भारत का दौरा करेगा जिसका उद्देश्य भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच साझा सैन्य विरासत को सम्मानित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला सिपाही के लिए काल बन गई ससुराल : 23 फरवरी को हुई थी शादी…अब इस हाल में मिली लाश – कांप गए घरवाले

मथुरा के नौहझील के गांव अनरदागढ़ी में नवविवाहित महिला पुलिसकर्मी शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके पक्ष के लोगों ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2023 से पहले बने गाड़ियों के इंजन क्यों हो रहे डैमेज? पिता गडकरी नीति बना रहे… बेटे उनसे पैसा बना रहे : पवन खेड़ा

नई दिल्ली :  काग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा है. पवन खेड़ा ने कहा, जहां पिता गडकरी नीति बना रहे हैं. वहीं, उनके बेटे उससे पैसे कमा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!