रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती को दें बढ़ावा : DC अपूर्व देवगन

by

मंडी, 25 अगस्त* उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कृषि में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में जागरूक कर अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए।

उपायुक्त मंगलवार को मंडी में धरती माता बचाओ निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिले में चिन्हित 100 ग्राम पंचायतों पर विशेष फोकस किया जाए। इन पंचायतों में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं कम उपयोग तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जो प्रगतिशील किसान पहले से ही प्राकृतिक अथवा जैविक खेती कर रहे हैं, उन्हें आवश्यक प्रोत्साहन एवं सहयोग दिया जाना चाहिए, ताकि उनके सफल अनुभवों को अन्य किसानों तक पहुंचाया जा सके। इससे अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक खेती की ओर आकर्षित होंगे और धरती की उर्वरा शक्ति तथा पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

उपायुक्त ने परियोजना निदेशक आत्मा तथा कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) मंडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित पंचायतों में किसानों और आम लोगों को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। शिविरों में प्राकृतिक खेती की तकनीकों, जैविक खाद के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य तथा रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

बैठक का संचालन उपनिदेशक कृषि राम चंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने जिला में धरती माता बचाओ अभियान के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों से समिति को अवगत करवाया।

बैठक में जिला कृषि अधिकारी गोपाल चंद, सोनल गुप्ता, डीपीडी आत्मा, ओम चंद वर्मा, जिला अंकेक्षक अधिकारी, इफको के एरिया मैनेजर रोहित ग्लोटिया सहित धरती माता बचाओ निगरानी समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी स्कूलों में छात्र सुरक्षा, ट्रांसपोर्ट नीति और पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 2 जून : जिला प्रशासन ने शहर के निजी स्कूलों में छात्र सुरक्षा, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन तथा भवन मानकों के पालन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच साल में जिले के किसी क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहेगी : पौंग डैम और बीबीएमबी से खींचकर ऊना पानी लाएंगे

ऊना : जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पानी की समस्या के लिए निवारण के लिए पौंग डैम और बीबीएमबी से खींचकर ऊना पानी लाएंगे। पानी पर हमारा हक है और इसपर कुंडली मारकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औषधीय गुणों से युक्त भांग के लिए हिमाचल जाना जाएगा : मुख्यमंत्री की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक ऐतिहासिक ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल की शुरुआत की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख बच्चों से मजाक कर फंसे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष : एसजीपीसी ने राजा वड़िंग के खिलाफ एसएसपी को दी शिकायत

तरनतारन  :  तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नाबालिग सिख बच्चों के जूड़ों से मजाक...
Translate »
error: Content is protected !!