राहत पुनर्वास कार्यों में नहीं बरते कोताही: आरएस बाली

by

नगरोटा विस क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में नुक्सान का लिया जायजा

धर्मशाला, नगरोटा 26 अगस्त। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने नगरोटा बगबां विधानसभा क्षेत्र में भारी बरसात के कारण प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने बंद पड़े ग्रामीण रास्तों, पेयजल परियोजनाओं को शीघ्र पुनः स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राहत तथा पुनर्वास कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाए ताकि आम जनमानस को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। आरएस बाली ने इन क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं और निजी संपत्ति को हुए नुकसान का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को तुरंत इनकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
नुक्सान का करें त्वरित आकलन
आरएस बाली ने कहा किकि प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें, जल आपूर्ति और बिजली को रिस्टोर करने के लिए भी विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को और अधिक तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपदा से प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश हैं कि आपदा के कारण आम जनमानस को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन कर उन्हें राहत उपलब्ध करवाई जाए।
बेघर हुए परिवारों को गृह निर्माण के लिए मदद का करें प्रावधान
आरएस बाली ने कहा कि जिन लोगों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं प्रशासन अधिकारियों को उनको गृह निर्माण के लिए प्राथमिकता के आधार पर धन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं ताकि इन परिवारों के रहने की उचित व्यवस्था हो सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्वयं नियमित तौर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे। मुमता पंचायत निवासी चंपा देवी के घर के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर आरएस बाली ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर उनको रहने के लिए मकान का निर्माण करवाया जाए इसके साथ ही मुमता पंचायत में गांव के मुख्य रास्ते पर बनी हुई पुलिया को जल्द से जल्द बनने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उस्तेड़ कालीजन में स्कूटर से पहुंचे आरएस बाली
उस्तेड़ कालीजन में रास्ता संकरा होने की बजह से नुक्सान का जायजा लेने के लिए आरएस बाली स्कूटर के माध्यम से पहुंचे। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा की हर पंचायत के लोग उनके परिवार की तरह हैं तथा आपदा की इस घड़ी में लोगोें के साथ दिन रात खड़े हैं तथा अधिकारियों को भी लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए हैं।
इन पंचायतों में लिया जायजा
आरएस बाली ने नगरोटा विस क्षेत्र की मुमता उस्तेहड़, कालीजन, मंगरेला, लूना, सरोत्री, सुन्नी, केरटा, बुस्सल और रतियाड़ इत्यादि पंचायतों में बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर एसडीएम मुनीष शर्मा, बीडीओ राजेश सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुदेश वालिया, बीएमओ रूबी, बीडीसी सदस्य कुंता देवी तथा विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को SIR का नोटिस, मचा बवाल : चुनाव आयोग ने बता दी वजह

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की SIR की प्रक्रिया के तहत सुनवाई हो रही है. सुनवाई को लेकर कई विवाद पैदा हुए हैं. क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी से लेकर सांसद देव को सुनवाई के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार : कर्मचारी ने चुराई थी 5.50 लाख की स्टील मोल्ड, 10,000 रुपये नकदी भी थी गायब

हरोली : गोंदपुर जयचंद स्थित एक फैक्टरी डायनेमिक विल्डिग कान्सेप्ट कंपनी से मशीनें और नकदी चुराने वाले सुपरवाइजर को पुलिस ने (जगराओं) लुधियाना से हरोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षित महिलाएं भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण अदा कर सकती :राघव शर्मा , हिमकैप्स बढे़ड़ा में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

ऊना:11 जुलाई: हिमकैप्स काॅलेज बढे़ड़ा में आज विश्व जनसंख्या दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमें में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त ने अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन में मिलन कार्यक्रम आयोजित

 एएम नाथ। शिमला : शिमला में आज 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर...
Translate »
error: Content is protected !!