राहत सामग्री बांटने में दानी सज्जनों का योगदान सरकार से बहुत ज्यादा : आधारभूत सुविधाएं अब बहुत जल्दी हों बहाल, युद्ध स्तर पर हो काम : जयराम ठाकुर

by

फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए भी प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता

नेता प्रतिपक्ष ने की राहत कार्यों की समीक्षा

सुविधाएं बहाल करने के कामों में तेजी लाने के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना को स्वीकृति देने के लिए जताया नरेंद्र मोदी का आभार

एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज आपदा राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की और जिम्मेदार अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने, आधार भूत ढांचे को सही करने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बहुत जगहों पर आधारभूत सुविधाएं बहाल नहीं हुई हैं।

जिसकी वजह से लोगों को न सिर्फ कठिनाई उठानी पड़ रही है बल्कि अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बिजली पानी और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं के दुरुस्त न होने की वजह से लोग परेशानी उठा रहे हैं। अभी तक एक बहुत बड़ी आबादी सड़कों, बिजली और पानी से महरूम है। बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाने में समस्या हो रही है। सड़कों के बंद होने की वजह से बिजली और पेयजल सुविधाओं के दुरुस्तीकरण में भी कठिनाई आ रही है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि फसलों की तबाही की वजह से लोगों के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। फसलें सिर्फ लोगों के भोजन का ही साधन नहीं है यह लोगों के व्यवसाय का भी साधन है। अच्छी खासी लागत लगाकर लोग फसलें तैयार करते हैं और बाजार में बेचकर अपने परिवार का पालन–पोषण करते हैं। पूरा इलाका ही खेती, किसानी और बागवानी पर ही निर्भर है। जिन लोगों के घर बच गए हैं लेकिन खेत और फसलें पूरी तरीके से तबाह हो गए हैं, उनके लिए भी राहत के इंतजाम करने होंगे।

फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को प्रभावी योजना लानी होगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राहत सामग्री के मामले में दानी सज्जनों द्वारा जो काम किया गया वह अद्वितीय है। सड़के और आधारभूत सुविधाओं को छोड़ दें तो राहत सामग्री के मामले में आम लोगों, गैर सरकारी संस्थाओं और दानदाताओं द्वारा राहत सामग्री के वितरण में जो काम किया गया है वह सरकार के मुकाबले कई–कई गुना अधिक है। लोगों द्वारा पहुंचाई गई फौरी राहत के कारण ही आपदा के इस दंश को कम किया जा सका है। मुश्किल के वक्त में मानवीयता के नाते बिना किसी भेदभाव और लाभ की अपेक्षा किया हमारे साथ खड़े रहने के लिए मैं लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्ष 2025-26 के लिए 24000 करोड रुपए से ज्यादा की प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार जताया है। आर्थिक और अन्य रूप से पिछड़े क्षेत्र के लिए यह योजना किसी वरदान से काम नहीं होगी। वर्ष 2025-26 के बजट में इसकी घोषणा की गई थी। जिसे अब पूरा किया जा रहा है। यह योजना केंद्र के 11 विभागों की 36 योजनाओं, राज्यों की योजनाओं एवं निजी क्षेत्र की भागीदारी में क्रियान्वित की जाएगी।

कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों पर केंद्रित यह देश की पहली योजना है, जो नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम से प्रेरित है। इसका उद्देश्य उत्पादकता में वृद्धि के साथ किसानों को फसल विविधीकरण की ओर प्रेरित करना, कटाई के बाद पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर भंडारण क्षमता में वृद्धि, सिंचाई सुविधा में सुधार के साथ कृषि ऋण को आसान बनाना है।

विज्ञापन…….

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में पीएसीएस की बैठक आयोजित : जिला चंबा की 60 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य का हुआ अनुमोदन ,

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक जिला मुख्यालय चंबा में उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वेदों पुराणों समेत गीता, बाइबल और गुरु ग्रन्थ साहिब का भी मेरे पिता डॉ सय्यद हमीद हुसैन ने अध्यन किया : कासिम रज़ा

श्री करतारपुर साहिब : पाकिस्तान के जिला नारोवाल स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के मुकदस स्थान में यहाँ सिखों की आस्था जुड़ी है। सिखों के इलावा मुस्लिम ,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ढली-नारकंडा सड़क को फोर लेन बनाने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री

फागू में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भवन का उद्घाटन  रोहित जसवाल। शिमला ;  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के फागू में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के नेपाल दौरे के पब वीडियों ने बढ़ाया सियासी पारा

दिल्ली :  नेपाल के निजी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी के एक पब का वीडियो जम कर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चीनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दावा...
Translate »
error: Content is protected !!