राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन – श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म सर्किट बनाया जाएगा : डा. सुभाष शर्मा

by

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को सनातन धर्म के दुश्मन की संज्ञा देते हुए कहा कि इन दोनों ने हमेशा सनातन धर्म का विरोध ही किया है जो इस बार इनको बहुत महंगा पड़ेगा। आज मोहाली में अपने डोर तो डोर प्रचार के दौरान लोगो को सम्बोधित करते हुए उन्होंने ने गाँधी परिवार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उसी दिन बेनकाब हो गया था जब मनमोहन सिंह सरकार ने श्री रामसेतु को काल्पनिक बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। फिर इस साल कांग्रेस ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र ठुकरा दिया। इसके अलावा कांग्रेस और आप जिस इंडी अलायंस का हिस्सा है उसमें वो डीएमके भी है जिसके नेता एम.के स्टालिन सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया से करते है,लेकिन आज तक राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल इस मुद्दे पर चुप है। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने से कांग्रेस और आप को छोड़ कर हर भारतीय खुश है। उन्होंने कहा कि राहुल और केजरीवाल मोदी का विरोध करते-करते श्री राम का विरोध कर बैठे है जिसकी सज़ा इन चुनावों में जनता इनको देगी।

भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब के विकास की बात करते हुए कहा कि खालसा पंथ की स्थापना इस धरती पर हुई, भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली इस लोकसभा हलके में है, शहीद ए आजम भगत सिंह का पैतृक गांव यहां पर है, इसके अलावा यहां कई और ऐतिहासिक स्थल भी है जिनको दुनिया के सामने लाने के लिए यहां टूरिज्म सर्किट बनाया जायेगा। उन्होंने कहा अगर उन्हें श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती की सेवा का मौका मिला तो वह प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी से टूरिज्म सर्किट बनाने के लिए विशेष ग्रांट लेकर आएंगे।
टूरिज्म सर्किट बनने के बाद वह दिन दूर नहीं जब विदेशी सैलानी दिल्ली उतरने के बाद जैसे आगरा में ताजमहल देखने जाते है उसी प्रकार वह खालसा की धरती देखने यहां आएंगे। उन्होंने कहा कि मोहाली से अगर इंटरनेशनल उड़ानें शुरू हो जाएं तो पंजाबियों को बहुत लाभ होगा। इसके अलावा मोहाली को गुरुग्राम, हैदराबाद, बेंगलुरू की तरह औद्योगिक हब बनाए जाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। डा. सुभाष शर्मा ने कहा की रेलवे परियोजनाएं और रिफाइनरी यहां पर लगाने के लिए भी वह प्रयास करेंगे।

इस से पहले प्रातःकाल भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने मोहाली के सैक्टर-70 के पार्को में सैर करने आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें जल्द हल करवाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान मोहाली जिला अध्यक्ष श्री संजीव वशिष्ठ और अन्य नेता उनके साथ मौजूद थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार कर रही केवल ड्रामेबाजी : जाखड़

चंडीगढ़। पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ड्रामेबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इस संबंध में उसने...
article-image
पंजाब

गैंगस्टरों को कैसे मिली सुरक्षा ?.. हाई कोर्ट सख्त बुलेटप्रूफ गाड़ियों पर : पंजाब सरकार से पूछे सवाल

चंडीगढ़ :  पंजाब में गैंगस्टरों द्वारा बुलेटप्रूफ गाड़ियों के इस्तेमाल के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब राज्य सरकार हरकत में आ गई है।  होशियारपुर के एक गैंगस्टर द्वारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला : हाईकोर्ट-जिला न्यायालयों के रिकॉर्ड का शीघ्र होगा डिजिटलीकरण

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :   हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामाचंद्रा राव ने शनिवार को देहरा में ज्यूडिशियल कोर्ट कांफ्लेक्स की आधारशिला रखी। इस अवसर पर बचत भवन देहरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन भव्य शोभा यात्रा का आयोजन : 8 मार्च तक चलेगा श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ: स्वामी प्रशोत्तम वशिष्ट

गढ़शंकर । शिव योगी आश्रम कोकोवाल मजारी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर वष की तरह श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभांरभ हुया है और श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ 8...
Translate »
error: Content is protected !!