राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री बिट्टू को ‘गद्दार’ कहने पर विवाद, भाजपा का पलटवार

by

नई दिल्ली : 04 फरवरी :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘गद्दार’ वाली टिप्पणी की बुधवार को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राहुल के इस बयान से पूरा सिख समुदाय आहत है। भाजपा ने कहा कि राहुल की यह टिप्पणी ‘प्रत्येक सिख पर भद्दी टिप्पणी है’ और साथ ही लोकसभा अध्यक्ष से विपक्ष के नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की। राहुल की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कांग्रेस नेता ने शिष्टता की सभी सीमाएं पार कर दी हैं।

भाजपा ने अपनी सिख नेताओं, जिनमें पुरी और दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हैं, को मैदान में उतारा और कांग्रेस पर 1984 के सिख विरोधी दंगों जैसी ‘सिख विरोधी मानसिकता’ रखने का आरोप लगाया है। सिरसा ने कहा कि ‘असली गद्दार’ गांधी परिवार है जिसने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को टैंकों और बंदूकों से अपवित्र किया तथा सिखों के गले में टायर डालकर उन्हें जिंदा जला दिया।

सिख समुदाय से संबंध रखने वाले बिट्टू लुधियाना और आनंदपुर साहिब से तीन बार सांसद रहे हैं और फिलहाल केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री हैं। वह 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच बुधवार को नोकझोंक देखने को मिली जब संसद परिसर में कांग्रेस नेता ने उन्हें ‘गद्दार’ कहकर संबोधित किया और उसके जवाब में बिट्टू ने ‘देश का दुश्मन’ कहा।

यह घटना संसद के मकर द्वार के निकट उस वक्त घटी, जब वहां वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि से निलंबित किए गए आठ विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। राहुल गांधी इनके साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए प्रदर्शन में शामिल थे। कांग्रेस के नेता रह चुके बिट्टू संसद भवन में प्रवेश कर रहे थे और वह टिप्पणी करते सुने गए कि ये (प्रदर्शन कर रहे सांसद) जंग जीतकर आए हैं।

इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ”देखिए यहां एक गद्दार चला आ रहा है…मेरे गद्दार मित्र, चिंता मत करो, वापस आ जाओ।” इस पर बिट्टू ने कहा कि ”ये देश के दुश्मन हैं।” इसके बाद गांधी ने बिट्टू से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया और कहा, “नमस्कार भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आओगे।” हालांकि भाजपा नेता ने हाथ नहीं मिलाया और सीधे संसद भवन के अंदर चले गए।

हालांकि, बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा, “देश के दुश्मन”।कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में, केंद्रीय मंत्री को मकर द्वार की सीढ़ियों से गुजरते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वह कांग्रेस नेताओं और निलंबित सांसदों की ओर इशारा करते हुए अपने “देश के दुश्मन” वाले आरोप को दोहरा रहे हैं। बिट्टू ने बाद में राहुल गांधी को सोनिया गांधी का ‘बिगड़ा हुआ बेटा’ करार दिया। भाजपा नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, ”उन्होंने यह बात कई अन्य सांसदों से क्यों नहीं कही, बल्कि केवल एक सिख से ही क्यों कही?”

बिट्टू ने एक वीडियो संदेश में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ”वे (गांधी परिवार) खुद को सबसे बड़ा ‘देशभक्त’ मानते हैं क्योंकि उनके पिता (राजीव गांधी) ने अपना जीवन कुर्बान किया था। मैने पार्टी में यह लड़ाई लड़ी कि मेरे दादा, बेअंत सिंह गांधी परिवार द्वारा लगाई गई आग के कारण पंजाब में शहीद हुए।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, ” उन्होंने सबसे पवित्र गुरुद्वारे, स्वर्ण मंदिर पर हमला किया और गुरु ग्रंथ साहिब पर गोलियां चलाईं। उन्होंने स्वर्ण मंदिर को ध्वस्त कर दिया और कई पंजाबियों को मार डाला। उनकी समस्या यह है कि शहीदों के नाम लेते समय मेरे दादाजी का नाम भी राजीव गांधी के साथ लिया गया।”

भाजपा नेता ने कहा, ”मैं एक शहीद का पोता हूं और जब तक मैं कांग्रेस में था, सब ठीक था। लेकिन अब जब मैं भाजपा में हूं, तो ये मुझे ऐसे नामों से पुकार रहे हैं। ये खुद को क्या समझते हैं? ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने के बाद, वह मेरी तरफ हाथ भी बढ़ा रहे हैं। ये खुद को शहंशाह समझते हैं और ऐसे दिखावा करते हैं कि जैसे देश के मालिक हैं।”

बिट्टू, पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी 31 अगस्त, 1995 को चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय में हुए आत्मघाती बम विस्फोट में हत्या कर दी गई थी।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि जब गांधी ने अपना हाथ बढ़ाया, तो उन्होंने कांग्रेस नेता से कहा, “वह देश के गद्दार हैं और ‘देश के दुश्मन’ हैं, जो हर दिन भारतीय सेना और देश के खिलाफ बात करते हैं।”

बिट्टू ने कहा, ” यह सरदार गांधी परिवार के उस वंशज से कभी हाथ नहीं मिलाएगा, जो सिखों का हत्यारा है और जिसने गुरुद्वारों को ध्वस्त किया है।”

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गांधी पर निशाना साधते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ” राहुल गांधी ने जिस तरह से सांसद और सम्मानित सिख नेता सरदार रवनीत सिंह बिट्टू जी को ‘गद्दार’ कहा है, वह सभ्यता, शालीनता और गरिमा की सभी सीमाओं को लांघता है।”

पुरी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की आलोचना करते हुए कहा, ”यह पूरी तरह संभव है कि वह बिट्टू जी के प्रति गहरी नाराजगी रखते हों क्योंकि उन्होंने दिशाहीन कांग्रेस की नीतियों के बजाय मोदी सरकार द्वारा समर्थित ‘विकास’ की नीतियों को चुना। लेकिन इससे किसी भी तरह से एक ऐसे स्वाभिमानी सिख के खिलाफ इस तरह के अपमानजनक कृत्य को उचित नहीं ठहराया जा सकता, जिसके दादा की हत्या आतंकवादियों ने कर दी थी।”

पुरी ने कहा,” किसी को ‘गद्दार मित्र’ कहना, देशद्रोह का प्रतीक है। गांधी के भले ही कई मित्र देशद्रोही रहे हों, लेकिन बिट्टू उनमें से नहीं हैं। बिना किसी आधार के एक प्रतिष्ठित सिख को गद्दार कहना, पूरे सिख समुदाय का अपमान है।

दिल्ली के मंत्री सिरसा ने कहा कि एक गौरवशाली सिख बिट्टू को गद्दार कहकर राहुल गांधी ने देश के लिए बलिदान देने वाले पूरे सिख समुदाय का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खड्ड कॉलेज में इंडोर स्टेडियम की रखी आधारशिला : शिक्षा में गुणात्मक सुधार व ढांचागत विकास के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे – डिप्टी सीएम

एनएसएस यूनिट के छात्रों ने 35 हज़ार एक सौ रूपये का चैक आपदा राहत कोष में किया भेंट ऊना, 9 सितम्बर – हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए...
article-image
पंजाब

Recovery of property tax, water

Hoshiarpur/Jan17/Jan.17 :  Municipal Corporation Commissioner Dr. Amandeep Kaur said that recovery of property tax, water supply and sewerage bills, trade license and rent/tahibazari has started in the Municipal Corporation office. Counters have been set up...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मैं सरकार के लिए काम नहीं करता….. शशि थरूर कर दिया साफ़ – भारत ने रात में पाकिस्तान पर क्यों किया हमला

न्यूयॉर्क। आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए 7 डेलिगेशन अलग-अलग देशों में जा रहे हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर की अगुवाई में एक डेलिगेशन अमेरिका पहुंचा...
article-image
पंजाब

ADC Nikas Kumar Inaugurates New

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 4 : As part of a major initiative to provide better sports facilities for athletes, Additional Deputy Commissioner (Development) Nikas Kumar today inaugurated two newly constructed badminton courts at the...
Translate »
error: Content is protected !!