सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा

by

चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों सहित मुफ्त फोन सेवा 1098 की विस्तार से दी गई जानकारी

एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा वीरवार को पंचायत खजियार के गांव भथली में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित बच्चों व अध्यापकों को चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा में कार्यरत सुपरवाइजर विक्की जरयाल व केस वर्कर लविंदर कुमार द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी व मुफ्त चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से नशे की लत में पड़े, जन्म पंजीकरण से वंचित, अनाथ, अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल-विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अभिभावकों को बताया गया कि वे अपने बच्चों के साथ हर अच्छी बुरी बात पर चर्चा करें और उचित संवाद बनाए रखें।


कार्यक्रम में बताया गया कि यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया या अन्य माध्यम नाबालिग बच्चों को मानसिक परेशान, ब्लैकमेल या बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए। इसके साथ बाल तस्करी, नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई व सोशल मीडिया के लाभ एवं हानि के बारे में बताया गया। सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग के संबंध में भी गंभीरता से चर्चा की गई।
बाल-विवाह व बाल मजदूरी की बुराई और इसके कारण स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले कुप्रभावों एवं कानूनी कार्यवाही के संबंध में भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी के संबंध में सूचना देने वाले की जानकारी पूर्णतया गुप्त रखी जाती है। जिसके लिए सूचनाकर्ता स्वयं भी कंट्रोल रूम में उसकी जानकारी को सार्वजनिक न करने की हिदायत दे सकता है। जिसका चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा पूर्णतया पालन किया जाता है। कार्यक्रम में 14 महिलाएं व 4 बच्चे मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देश के लिए दान” अभियान में हिमाचल प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भी दिया योगदान 

एएम नाथ। चम्बा :    आगामी लोकसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने “देश के लिए दान” नामक एक ऑनलाइन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है जिसका आरम्भ 18 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा सैला मंडल : पूर्व सांसद खन्ना ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बुलाई बैठक, केंद्र की कल्याणकारी नीतियों के प्रचार सम्बन्धी कार्यकर्ताओं की तय की जिम्मेदारियां

सैला खुर्द  19 जून : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा सैला मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जिसमें खन्ना ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करुणामूलक आधार पर नियुक्त जेओए (आईटी) अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, तैनाती के दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला :  करुणामूलक रोजगार नीति के तहत निदेशालय भर्ती, हिमाचल प्रदेश में नियुक्त जेओए (आईटी) अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में शिष्टाचार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर गृह, राजनाथ को रक्षा, गडकरी सड़क परिवन मंत्री, देखें विभागों की लिस्ट

Lअमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री व जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया, मनोहर लाल खट्टर को दिया गया ऊर्जा विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!