राहुल गांधी के खिलाफ जो टिप्पणी की, उस पर कायम हूं: रवनीत सिंह बिट्टू

by

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अपने विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी टिप्पणी पर कायम हैं और पुलिस शिकायतों से नहीं डरते।

 

बेंगलुरू में बिट्टू के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी दर्ज होने पर खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री बिट्टू ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी हमेशा प्राथमिकी और पुलिस मामले दर्ज करके डराने की कोशिश करती है। मैं बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं।”

उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी ने भारत में सिखों की स्थिति के बारे में जो भी कहा है, मैं उस विचार से कैसे सहमत हो सकता हूं।”

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र बिट्टू ने कहा, ”राहुल गांधी और उनकी पार्टी 100 प्राथिमकी दर्ज कर सकती है, मैं देश की एकता के लिए बोलूंगा। मैं उस परिवार से हूं जिसने गोलियों, बम की परवाह नहीं की।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी टिप्पणियों पर कायम हैं, मंत्री ने कहा, ”जब पगड़ी बंधी हो तो बयान से पीछे हट सकता है कोई।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन की कोमल ने अमेरिका की मिसीसिप्पी युनीर्वसिटी में पीएचडी के लिए प्राप्त की सौ प्रतिशत सकोलरशिप

भारत में से आनलाईन इंटरव्यू में सिर्फ कोमल को मिली सौ प्रतिशत सकोलरशिप गढ़शंकर:हिमाचल प्रदेश के गांव बीटन की प्रतिभाशाली छात्रा कोमल बीटन ने अमेरिका के मिसीसिप्पी मैडीकल यूनीर्वसिटी में पीएचडी करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल से मिले डॉ. जनक राज, पांगी-भरमौर के लोगों की समस्याओं से करवाया अवगत

जनजातीय क्षेत्र के विकास और समस्याओं को लेकर राज्यपाल से चर्चा डॉ. जनक राज ने राज्यपाल को पांगी-भरमौर आने का दिया निमंत्रण एएम नाथ। शिमला : पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित डॉ. जनक राज...
article-image
पंजाब

ढाई किलो सांभर का मीट के साथ वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम ने किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर के अड्डा झुगियां में राणा मीट शॉप से वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम ने रेंज अफसर चरणजीत सिंह की अगुआई में छापा मार कर ढाई किलो सांभर का मीट बरामद कर मामला...
Translate »
error: Content is protected !!