राहुल गांधी को केंद्र सरकार ने उन्हें सुनियोजित साजिश के तहत निशाना बनाया : पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा

by

शिमला : ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने भेंट की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आनंद शर्मा को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। आनंद शर्मा दोपहर बाद कुछ देर के लिए विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने सदन की अतिथि दीर्घा में भी बैठे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सुनियोजित साजिश के तहत निशाना बनाया है। आनंद शर्मा ने न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि निचली अदालत का निर्णय उच्च न्यायालय में नहीं टिक पाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस निर्णय के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए राहुल गांधी की निर्भीक मुहिम से केंद्र सरकार डर गई है। राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के निर्णय से उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करवाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली। देश की जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने लोकतंत्र बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने का आग्रह भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ के विजेताओं को उपायुक्त ने वितरित किए चैक व ईनाम : रेड क्रॉस के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदो की सहायता की जा रही – DC जतिन लाल

ऊना, 15 मार्च – जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा 26 जनवरी को निकाले गए लक्की ड्रॉ के विजेताओं को मिनी सचिवालय में उपायुक्त जतिन लाल ने ईनाम वितरित किए। लक्की ड्रॉ में प्रथम विजेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंदिर में नहीं जाने देने पर भड़के राहुल गांधी : सड़क पर बैठे, गाया ‘रघुपति राघव राजा राम’

 नगांव(असम)  :  देश में आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है, इसको लेकर उत्सव का माहौल है, चारों तरह से सिर्फ ‘राम’ नाम की गूंज ही सुनने को मिल रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खालसा कालेज गढ़शंकर तथा धमाई द्वारा फाइनल में प्रवेश  –  यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर तथा लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर द्वारा सेमी फाइनल में प्रवेश 

22वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह यादकारी फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन- गढ़शंकर, 9 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा स्थानीय बब्बर अकाली खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह यादगारी फुटबॉल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़ाई-झगड़े नहीं करती, लेकिन अगर आप मुझे एक बार मारते हैं, तो कई बार मार खाने के लिए तैयार रहें : कंगना रनौत

एएम नाथ ।  मंडी ।हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत और कांग्रेसी नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच कंगना रनौत ने कहा कि मैं लड़ाई-झगड़े नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!