ऊना के दलोह, कुठेड़ा बेलां और केंट प्राथमिक स्कूल बंद : स्कूलों में पढ़ाई करने वाले कुल 11 विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में भेजा

by

ऊना। प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से दस से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले सरकारी स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया के तहत ऊना जिले में तीन प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं इन स्कूलों के विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में भेजा गया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव में 10 से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले प्राथमिक, 15 विद्यार्थियों से कम संख्या वाले माध्यमिक, 20 विद्यार्थियों से कम संख्या वाले उच्च और 25 विद्यार्थियों से कम संख्या वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को साथ लगते स्कूलों में समायोजित करने की सिफारिश की है।
प्राथमिक पाठशालाओं में दलोह, कुठेड़ा बेला और कैंट स्कूल में से दलोह स्कूल में तो एक साल से किसी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया था। वहीं, कुठेड़ा बेला में छह विद्यार्थी और कैंट स्कूल में पांच विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। स्कूलों में लंबे समय के विद्यार्थियों की कमी के चलते उन्हें बंद करने का निर्णय लिया है। स्कूलों में पढ़ाई करने वाले कुल 11 विद्यार्थियों काे साथ लगते प्राथमिक स्कूलों में दाखिला करवाया गया है। स्कूलों के खाली भवनों को ग्राम पंचायतों, महिला मंडलों और युवक मंडलों को दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

संवाद’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मानसिक-भावनात्मक विकास के लिए प्रशिक्षित किए अधिकारी : डीसी कांगड़ा बोले, बेहद संवेदनशील होती है किशोरावस्था, सही जानकारी के अभाव में बच्चे अपना सकते हैं गलत आदतें

महीने के दो शनिवार जिला के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी छात्र-छात्राओं को करेंगे जागरूक धर्मशाला, 16 सितम्बर। स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को मानसिक और भावनात्मक रूप मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शाह की मोगा रैली पंजाब की जनता बेसब्री से कर रही अमित शाह का इंतज़ार : खन्ना

होशियारपुर 13 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह की मोगा रैली १४ मार्च को होने जा रही है जब अमित शाह पंजाब की धरती पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘किशोरावस्था के तनाव को नियंत्रित करके जीवन में आगे बढ़ें’ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

एएम नाथ। हमीरपुर 04 नवंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय हमीरपुर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का उत्तराधिकारी किया घोषित

नई दिल्ली :  बहुजन समाज पार्टी  की प्रमुख मायावती ने आज रविवार को पार्टी की अहम बैठक के दौरान अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।इससे पहले मायावती ने भतीजे...
Translate »
error: Content is protected !!