देश में खतरनाक खेल खेला जा रहा,लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा , कांग्रेस उसका डटकर मुकाबला करेगी , कांग्रेस उसका डटकर मुकाबला करेगी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by

ऊना : देश में खतरनाक खेल खेला जा रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है। देश के लोकतंत्र में काला इतिहास लिखा जा रहा है। राजनीतिक विरोधियों को हटाने के लिए जो तौर तरीके अपनाए जा रहे हैं, कांग्रेस उसका डटकर मुकाबला करेगी। संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष होगा। यह शब्द उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक के पास जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किए गए सत्याग्रह मौन आयोजन के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रणजीत राणा ने की। जिसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत की।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी बलिदानियों के परिवार से हैं। जिस परिवार ने देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान दिए हैं। राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को खत्म कर दिया गया। जिसे दुनिया देख रही कि सबसे बड़े लोकतंत्र में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतना कसूर है कि केंद्र सरकार के भ्रष्ट आचरण को राहुल गांधी ने एक्सपोज किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी डरने और झुकने वाले नहीं है। जो कांग्रेस के प्रतीक चिन्ह हैं और पार्टी के संघर्ष कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन की लड़ाई लड़ी जाएगी। पूरे देश में भाजपा को बेनकाब किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

माह के तीसरे शनिवार को शिक्षण- संस्थानों में ईएलसी के द्वारा विभिन्न जागरूक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा : तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा

मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वाधान में विभिन्न प्रकार की मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित । एएम नाथ। चम्बा 17 फरवरी : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल के दिशा निर्देशों अनुसार जिला चंबा...
हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई स्क्रीनिंग टेस्ट पर अध्यापकों को राजकीय कार्य पर मिलेगा यात्रा भत्ता व दैनिक भत्ते का लाभ

एएम नाथ। चंबा, 20 मार्च : उपनिदेशक स्कूल शिक्षा सकेंडरी विकास महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीएसई सब-कैडर हेतु आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट, दिनांक 22 मार्च, 2026 में सम्मिलित होने वाले सभी अध्यापकों...
हिमाचल प्रदेश

शिमला पुलिस की बड़ी सफलता….गंगानगर से सकुशल मिले दो लापता नाबालिग बच्चे

पंजाब-राजस्थान तक चला तलाश अभियान, तकनीकी विश्लेषण से बच्चों का लगा सुराग एएम नाथ। शिमला : शिमला पुलिस ने गुमशुदा दो नाबालिग बच्चों को राजस्थान के गंगानगर से सकुशल बरामद कर एक महत्वपूर्ण सफलता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटियों को शिक्षा और अवसरों में प्राथमिकता देना जरूरी : डीसी जतिन लाल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया बल रोहित जसवाल।  ऊना, 7 मार्च. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि बेटियों को शिक्षा और अवसरों में प्राथमिकता देना...
Translate »
error: Content is protected !!