:राहुल गांधी नाहन और ऊना में चुनावी जनसभायों को करेंगे संबोधित :प्रियंका चारों संसदीय क्षेत्रों में जाकर करेंगी चुनावी रैलियां

by

एएम नाथ। शिमला :: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मई को हिमाचल प्रदेश आएंगे। राहुल गांधी की शिमला संसदीय सीट के तहत नाहन और हमीरपुर संसदीय सीट के तहत ऊना में चुनावी जनसभाएं होंगी। राहुल गांधी के कार्यालय से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इसकी सूचना दे दी गई है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 27 से 29 मई तक राजधानी शिमला में प्रवास करने का कार्यक्रम भी तय हो गया है। शिमला से सटे छराबड़ा में प्रियंका का घर है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका तीन दिन तक अपने घर में ही रुककर चारों संसदीय क्षेत्रों में जाकर चुनावी रैलियां करेंगी। 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार के लिए शिमला स्थित अपने घर को ही बेस कैंप बनाया था। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल वीरवार सुबह शिमला पहुंचेंगे। शुक्ल 30 मई तक शिमला में रहकर चुनावी रणनीति बनाएंगे।

राजीव शुक्ल शिमला में बैठकर पार्टी के बड़े नेताओं की कब और कहां रैलियां होंगी, अन्य राज्यों से नेताओं को किन क्षेत्रों में भेजा जाएगा, इसका खाका बनाएंगे। इसी सप्ताह जिला शिमला में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आ सकते हैं। हालांकि खरगे का कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी की प्रदेश में एक दिन में दो ही जगह चुनावी जनसभाएं होंगी। प्रियंका कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और शिमला सीट में रैलियां करेंगी। उनकी सोलन, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, शाहपुर और चंबा में जनसभाओं का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। चुनावी जनसभाएं करने के लिए हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों में ऐसे स्थान तलाशे जा रहे हैं, जहां से विधानसभा उपचुनाव वाले क्षेत्र भी कवर हो सकें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर राहुल-प्रियंका गांधी सहित पार्टी के सभी बड़े नेताओं की जनसभाओं का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोदी, अमित शाह व बृजभूषण शरण के पुतले फूंके : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए शहर में मार्च निकालकर बृजभूषण को तुरंत ग्रिफ्तार करने की मांग

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा के आमंत्रण पर गढ़शंकर की संघर्षत किसान यूनियनों कीर्ति किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा, जमरूरी किसान सभा, डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन, डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट, जीवन जागृति मंच, जनवादी स्त्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगलवार को शिव शंकर कोल्ड स्टोर से घालूवाल पुल तक बंद रहेगा : पुराना होशियारपुर रोड़ वनमित्र भर्ती के दृष्टिगत जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेश

ऊना, 3 फरवरी – जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 6 फरवरी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस हमीरपुर का लोकार्पण किया : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से

शिमला : जय राम ठाकुर ने कहा कि इस ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस को 3.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है, इसका शिलान्यास 6 दिसंबर, 2019 को किया गया था और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AAP ने दिल्ली में 2 सीटों पर बदले उम्मीदवार, नामांकन के बीच किनसे छिन गया टिकट

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की। जिसके तहत पार्टी ने नरेला और हरि नगर सीट से अपने पूर्व में घोषित...
Translate »
error: Content is protected !!