कांग्रेस ने गरीब, एससी-एसटी, ओबीसी, महिला, हर किसी को धोखा दिया : धर्म के आधार पर आपका आरक्षण छीनकर जिहाद वालों को देना चाहते है, कांग्रेस का शाही परिवार टुकड़े गिरोह को पाल पोस रहा – राजीव भारद्वाज

by

कांगड़ा :  देश को विभाजित करने वाली सोच कांग्रेस पार्टी को ही विभाजित करने लगी है। भाजपा कांगड़ा चंबा से लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने कहा कांग्रेस के पास देश के लिए कोई मिशन नहीं है। उनके पास पार्टी के भीतर केवल भ्रम, विरोधाभास और विभाजन है जो अब कांग्रेस को ही विभाजित करने लगा है। उन्होंने इंडी गठबंधन नेताओं के लिए कहा है कि उनकी सोच विभाजनकारी है। यह जब एक साथ होते हैं तो तीन बुराइयां साथ होती हैं। यह लोग सांप्रदायिक, घोर जातिवादी व परिवारवादी हैं, ऐसे लोग देश बांट सकते हैं, लेकिन देश को आगे नहीं ले जा सकते।

राजीव भारद्वाज ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस को घेरा और कहा कि अंबेडकर नहीं होते तो नेहरू एससी-एसटी को आरक्षण नहीं मिलने देते। नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर इसका विरोध किया था। नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक इस परिवार के जितने पीएम हुए, सभी ने आरक्षण का विरोध किया। कांग्रेस ने गरीब, एससी-एसटी, ओबीसी, महिला, हर किसी को धोखा दिया। इसलिए आज उनके पास सिर्फ एक ही वोट बैंक बचा है। ये लोग एक वोट बैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आपका आरक्षण छीनकर जिहाद वालों को देना चाहते हैं। कांग्रेस का शाही परिवार टुकड़े गिरोह को पाल पोस रहा है।

राजीव भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने देश के 60 साल बर्बाद कर दिए। उन्होंने अपना सारा ध्यान एक परिवार को आगे बढ़ाने पर लगा दिया। कांग्रेस व उनके साथियों ने देश के 60 साल बर्बाद कर दिए। तीन-चार पीढ़ियों का जीवन तबाह कर दिया। कांग्रेस-राजद व उनके साथियों ने गरीबों को तरसाकर रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी दस साल तो पिछली सरकारों को गड्ढे भरने में बीते का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पिछले 10 सालों में बहुत लंबा समय पिछली सरकारों के गड्ढे भरने में लगा। लालू का नाम लिए बिना कहा कि एक इंसान जिसको अदालत ने चोरी के जुर्म में सजा दी। बीमारी के कारण जमानत मिली। उसके घर जाकर बढ़िया खाना पकाकर खाने की फुर्सत है, लेकिन अयोध्या जाने का समय नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर:कृषि मंत्री

ज्वाली, 8 दिसम्बर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो.. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रूपये की राजीव गांधी स्वरोजगार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर ने पहली बार कराया अपनी पत्नी का सार्वजनिक परिचय : खुलासा किया कि उनके पीछे कौन-सी ताकत , जो उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने के लिए कर रही प्रेरित कर रही

पटनाc: चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर को अपने अभियान को पार्टी के रूप में लॉन्च करेंगे। हाल ही में उन्होंने पटना में एक महिला सम्मेलन का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत

कुल्लू : कुल्लू में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। गतरात्रि तलोगी के पास एक स्कूटी ट्रक के साथ टकरा गई। हादसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्मी से बचाव के लिए  एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार ने की एडवाइजरी की जारी  : दोपहर 12 से 4 बजे तक बिना जरूरत घर से बाहर न निकले,  गर्मी की लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं

गढ़शंकर।  गर्मी का मौसम शुरू होने पर सीएचसी बीनेवाल के एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार द्वारा लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी  करते हुए कहा कि दोपहर 12 से 4 बजे तक...
Translate »
error: Content is protected !!