युवाओं के पास नौकरी नहीं और किसान परेशान, सबको किया गया नजरअंदाज’ …मोदी सरकार के बजट पर बोले राहुल गांधी

by

‘एएम नाथ। नई दिल्ली :  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यूनियन बजट पेश किया। इस बजट पर कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार के बजट पर सवाल खड़े किए हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, ‘युवाओं के पास नौकरी नहीं। मैन्युफैक्चरिंग गिर रही है। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरों की बचत तेजी से घट रही है। किसान परेशान हैं। आने वाले ग्लोबल झटके, इन सबको नजरअंदाज किया गया। एक ऐसा बजट जो सुधार करने से इनकार करता है, भारत के असली संकटों से अनजान है।’

—————————
मोदी सरकार के पास कोई आइडिया नहीं : खड़गे

राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी यूनियन बजट को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के पास अब कोई आइडिया नहीं बचा है। बजट 2026 भारत की कई आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का एक भी समाधान नहीं देता है।
खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘मिशन मोड अब चैलेंज रूट बन गया है। रिफॉर्म एक्सप्रेस शायद ही किसी रिफॉर्म जंक्शन पर रुकती है। नतीजा ये है कि कोई पॉलिसी विजन नहीं है, कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है। हमारे अन्नदाता किसान अभी भी सार्थक कल्याणकारी सहायता या आय सुरक्षा योजना का इंतजार कर रहे हैं।’

———————-
अल्पसंख्यक समुदायों को कोई सहायता नहीं दी गई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘असमानता ब्रिटिश राज के समय के स्तर को पार कर गई है, लेकिन बजट में इसका जिक्र तक नहीं है और न ही SC, ST, OBC, EWS और अल्पसंख्यक समुदायों को कोई सहायता दी गई है। वित्त आयोग की सिफारिशों का और अध्ययन करना होगा, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि वे गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही राज्य सरकारों को कोई राहत देंगी।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवा महोत्सव : पेटिंग, मौलिक काव्य रचना, फोटोग्राफी, भाषण, युवा संवाद व सांस्कृतिक नृत्य के मुकाबले

युवाओं को उनकी संस्कृति से जोडक़र उनकी ऊर्जा को देश हित के कार्य में लगाना जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर : 11 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मौजूदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सनातन का अपमान कांग्रेस की विरासत और फितरत -कुंभ में करोड़ों लोगों के नहाने से अर्थ व्यवस्था को हजारों करोड़ का योगदान : जयराम ठाकुर

धार्मिक यात्राओं से बदल रही है देश की अर्थव्यवस्था, कांग्रेस की इकोनॉमिक्स कमजोर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सनातन का हर प्रकार से...
article-image
पंजाब

फायरिंग… मनकीरत औलख के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग…एक की मौत

मोहाली में सोहाना कबड्डी कप में फायरिंग की बड़ी वारदात हुई है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस कबड्डी कप में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के आने वाले थे,...
article-image
पंजाब

*गांव और गरीब के विकास के लिये सरकार वचनबद्ध -कोसरी में बनेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेद अस्पताल : यादविंद्र गोमा*

एएम नाथ। जयसिंहपुर, 7 अप्रैल :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने ग्राम पंचायत कोसरी  आयुर्वेद औषधालय को स्तरोन्नत कर 10 बिस्तरों का अस्पताल बनाया जाएगा, ताकि इस क्षेत्र के लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!