राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति का मजाक बना दिया , कांग्रेस के नेता जरा अपने नेता को समझाएं : पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार

by

पालमपुर : पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि आज कल राहुल गांधी विदेश में हैं और लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ-कुछ कह रहे है, जिसे पढ़ कर शर्म आती है। अमेरिका के लोग भी क्या सोच रहे होंगे। लेकिन राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति का मजाक बना दिया है। कांग्रेस के नेता जरा अपने नेता को समझाएं, इस तरह की बयानबाजी उन्हें शोभा नहीं देती।
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार राजनीति का स्तर इतना अधिक नीचे आ गया कि देख कर शर्म आने लगती है। भारत के इतिहास की परम्परा बड़ी उज्ज्वल रही है। एक उदाहरण याद आ रहा है। कांग्रेस नेता नरसिम्हा राव भारत के प्रधानमंत्री थे। राष्ट्र संघ में कश्मीर के विषय पर एक महत्वपूर्ण चर्चा होनी थी। उन्होंने भारत के शिष्टमंडल के अध्यक्ष के रूप में किसी कांग्रेस के नेता को नहीं, बल्कि उस समय के विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी को नियुक्त किया।
पूर्व मुख्यमंत्री बोले कि इस नियुक्ति से पूरा देश हैरान था। शिष्टमंडल अमेरिका गया। भारत के पक्ष को बड़ी बारीकी के साथ अटल बिहारी वाजपेयी ने विश्व की सबसे बड़ी संसद राष्ट्र संघ में रखा। अटल जब बोल रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि पूरे का पूरा भारत बोल रहा है। विश्व के बहुत से देश भी हैरान थे और इस विषय पर बहुत चर्चा हुई थी।
उस संबंध में वाजपेयी से जब पूछा गया कि कश्मीर विषय पर कांग्रेस से उनके बहुत से मतभेद हैं तो अटल बिहारी ने एक ऐतिहासिक उत्तर दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में आरडीजी सहित हिमाचल हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए

एएम नाथ। शिमला / नई दिल्ली  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में भाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट बनाने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए 8 से 10 जुलाई तक आयोजित होगा विशेष शिविर

मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को मिलेगी सुविधा चौगान नंबर दो में डाकघर के समीप पार्क होगी मोबाइल वैन : सहायक आयुक्त एएम नाथ। चम्बा :  पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों की सुविधा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण का लाभ लेने वाला अभ्यर्थी सामान्य वर्ग की सीट प्राप्त नहीं कर सकता : HighCourt

शिमला : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण का लाभ लेने वाला अभ्यर्थी सामान्य वर्ग की सीट प्राप्त नहीं कर सकता। भले ही उसने अंतिम परिणाम में सामान्य श्रेणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल फोटो गैलरी का शुभारंभ, उपायुक्त ने मिनी सचिवालय में किया : पूर्व विधायक रायजादा ने बताया कि स्थानीय लोगों सहित शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए हिमाचल फोटो गैलरी बेहद प्रेरणादायक

लोगों के अवलोकनार्थ हेतू आगामी सात दिनों तक रहेगी उपलब्ध ऊना, 13 सितम्बर – मिनी सचिवालय ऊना के सुगम केंद्र के समीप हिमाचल फोटो गैलरी आगामी 7 दिनों तक लोगों के अवलोकनार्थ हेतू उपलब्ध...
Translate »
error: Content is protected !!