नाबालिग से जुड़े मामले में SC-ST एक्ट की धाराएं जोड़ने की मांग : आयोग अध्यक्ष ने दिए निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

by

ऊना में प्रतिनिधिमंडल ने कुलदीप कुमार को सौंपा मांग पत्र, पुलिस अधीक्षक से तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने को कहा

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने ऊना जिले के बंगाणा थाने में दर्ज नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस अधीक्षक को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में तथ्यों और लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।

सोमवार को अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस दौरान आयोग के सदस्य एवं अधिवक्ता डॉ. विजय डोगरा भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र में आरोप लगाया कि नाबालिग से संबंधित मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान शामिल नहीं किए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवाते समय नाबालिग ने अपनी जाति का उल्लेख किया था। इसी आधार पर मामले में लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार एससी-एसटी एक्ट की उचित धाराएं जोड़ने की मांग की गई।

मांग पत्र में यह भी बताया गया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से सभी तथ्यों की जांच कर कानून के अनुरूप कार्रवाई करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक ऊना को मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्षता से जांच करने और लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन समोट का किया शिलान्यास

निर्माण कार्यों पर लगभग 21 करोड़ की राशि होगी व्यय,   50 बिस्तरों की मिलेगी सुविधा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान में जल्द होगा अधिसूचित,  भटियात में कृषि तथा उद्यान के खुलेंगे अनुसंधान केंद्र : कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज की पंचायतों में लिया विकास कार्यों का जायजा

सभी कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश एएम नाथ।  भोरंज 06 अक्तूबर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को विकास खंड भोरंज की विभिन्न ग्राम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुख दर्द : हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार – प्रियंका गांधी

हर सुविधा मुहैया कराएगी सरकार – मुख्यमंत्री मंडी, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी गांव में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज ने फांसी लगाकर दी जान : बाथरूम में मिला शव, कौन थे ये 30 वर्षीय न्‍यायाधीश?

नई दिल्ली : दिल्‍ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क में एक न्यायाधीश की आत्महत्या की खबर सामने आई है। सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस को डीडी...
Translate »
error: Content is protected !!