विधायक राम कुमार चौधरी व आयुक्त नगर निगम बद्दी सोनाक्षी सिंह तोमर द्वारा स्वगणना की

by

बीबीएन, 9 जून (तारा) : इस वर्ष आरंभ हो रही जनगणना की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है और इसमें ऑनलाइन माध्यम से स्वयं की जानकारी अपलोड करने का विकल्प भी दिया गया है। स्वयं ऑनलाइन अपलोडिंग के स्वगणना पोर्टल एसई.सेन्सस.जीओवी.इन se.census.gov.in पहली जून से 15 जून तक खुला रहेगा।

इसमें लोग स्वगणना पोर्टल पर पूछे गए सवालों की ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। अपलोडिंग के बाद उन्हें एक आईडी नंबर मिलेगा। नगर निगम आयुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने कहा कि उन्होंने व दून के विधायक ने मंगलवार को ऑनलाइन पोर्टल पर स्वगन्ना की है। उन्होंने आह्वान किया कि
सभी लोग स्वगणना पोर्टल पर उपलब्ध स्वगणना के विकल्प का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे जनगणना का कार्य तेजी से पूरा होगा और लोग स्वयं एवं अपने परिवार से संबंधित सही जानकारी अपलोड कर सकेंगे। जनगणना की प्रक्रिया के तहत ही 16 जून से 15 जुलाई तक मकानों का सूचीकरण एवं मकान गणना की जाएगी। इस प्रक्रिया को पूर्ण करवाने में भी सभी लोग प्रगणकों का पूर्ण सहयोग करें। जनगणना हमारे लोकतंत्र और विकास की रीढ़ है। अतः इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सभी अपना सहयोग प्रदान करें।नगर निगम की आयुक्त ने सभी शहर वासियों से आवाहन किया है की सभी स्वगणना में बड़चढ़ कर भाग लें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

किशाऊ परियोजना से हिमाचल को मिलेगा सालाना 600 करोड़ का राजस्व: मुख्यमंत्री सुक्खू

पीएम मोदी की मौजूदगी में जल्द होगा किशाऊ परियोजना एमओयू, हितों की रक्षा पर सरकार का जोर एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना के एमओयू के...
हिमाचल प्रदेश

जून 2021 के बाद जिला ऊना में कोविड संक्रमण के एक्टिव केस 500 के पार पहुंचे, एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण दर दो प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत पहुंची

ऊना, 12 जनवरीः जिला ऊना में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैलना शुरू हो गया है। जून 2021 के बाद जिला ऊना में आज कोविड संक्रमण के एक्टिव केस पहली बार 500 के पार पहुंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेल भरो आंदोलन की तैयारियों में जुटे हिमाचल प्रदेश के बागवान

शिमला । हिमाचल सचिवालय के बाहर विशाल प्रदर्शन के बाद बागवान “जेल भरो आंदोलन’ की तैयारियों में जुट गए हैं। संयुक्त किसान मंच के बैनर तले आठ अगस्त को ब्लाक स्तर पर बैठकें कर...
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रास सोसाइटी ने पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर के लिए भेजे चिकित्सा उपकरण

धर्मशाला, 17 जुलाई। जिला रेडक्रास सोसाइटी की ओर से उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने मिनी सचिवालय में पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर अस्पताल के लिए चिकित्सा उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त डा...
Translate »
error: Content is protected !!