शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

by

पंचायत मनेई में विधायक ने किए उद्घाटन एवं शिलान्यास, सुनी जन समस्याएं

एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह उद्गार उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत मनेई में आधुनिक पंचायत भवन का शिलान्यास करने के दौरान कहे। इस दौरान उन्होंने कॉमन सर्विस सेंटर और चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन भी किया जिन पर 9 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
उप मुख्य सचेतक ने संबोधन के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि विकास केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि योजनाओं का लाभ पंचायत एवं बूथ स्तर पर प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। इसी उद्देश्य के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में विकास योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा उन्होंने पंचायतों में आधुनिक पंचायत भवन बनाने का लक्ष्य लिया है जिसके लिए निरन्तर आधुनिक पंचायतों के उद्घाटन और शिलान्यास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा आधुनिक पंचायतों में ग्राम पंचायत के साथ साथ पटवारी कार्यालय, डिस्पेंसरी कार्यालय, डाकघर, कॉमन सेंटर, पुस्तकालय आदि की सुविधा होगी। उन्होंने कहा उनका मानना है कि विकास की मुख्य परिभाषा तभी साकार होगी जब गांव के लोगों का विकास सुनिश्चित होगा और लोगों को हर सुविधा घर के समीप और एक जगह उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा लोगों को सभी तरह की सुविधाएं एक जगह पर यदि मिलें तो उससे लोगों का समय और पैसा बचेगा। उन्होंने कहा लंज मनेई क्षेत्र में उन्होंने पानी और बिजली की समस्या को दूर किया है। बिजली की समस्या को दूर करने के लिए 3 करोड़ 84 लाख रुपये खर्च किए गए। लंज में 4 करोड़ 94 लाख रुपये की पानी की योजना का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा 9 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से प्रदेश का पहला ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन गाहलियां में बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा उन्होंने अपने मासिक वेतन से शाहपुर विधानसभा के प्राईमरी स्कूल के बच्चों को बैग देने का कार्य शुरू किया है और जल्द वह इन बच्चों को अच्छी क्वालिटी की पानी की बोतल भी अपने मासिक वेतन से देने का कार्य करेंगे।
उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकतर का निवारण किया और अन्य के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
इस से पूर्व प्रधान निशा देवी, डोगरा, रेखा देवी, सुंर्जन सिंह, संजय कुमार और विक्रम सिंह गुलेरिया ने अपने विचार रखे। उन्होंने उपमुख्य सचेतक का आधुनिक पंचायत भवन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कॉमन सेंटर भवन और चिल्ड्रन पार्क देने के लिए भी उनका आभार जताया।
इस अवसर पर एसडीएम इशांत जसवाल, अधिशासी अभियंता नेगी , विक्रम सिंह गुलेरिया, सुंर्जन सिंह, प्रधान निशा देवी, रेखा देवी, तिलक, हेमराज, मंजीत राणा,तमन्ना, भीखम सिंह, अशोक भारती, सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी , स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोटे अनाज के उपयोग के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक : पालमपुर आयोजित होगा जिला स्तरीय ईट राईट मिलेट्स मेला

धर्मशाला, 02 जनवरी :   पौष्टिक आहार विशेषतौर पर मोटे अनाज के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा इस के लिए जिला स्तरीय ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन पालमपुर के शहीद कैप्टन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक सोलन के प्रबंधन पर जगदीप शर्मा को बचाने के गंभीर आरोप

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने मुख्य सतर्कता अधिकारी को भेजी शिकायत एएम नाथ। शिमला : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक, सोलन के प्रबंधन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोलन बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे से रैगिंग, श्री अकाल तख्त साहिब सख्त; प्रिंसिपल बदलने के निर्देश

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने स्कूल प्रशासन पर उठाए सवाल, प्रिंसिपल बदलने के निर्देश सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के एक बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के साथ कथित रैगिंग का मामला...
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक वस्तु मूल्य निर्धारण अधिसूचना आगामी दो माह तक लागू रहेगी : डीसी

ऊना  : आम जनता व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत एक...
Translate »
error: Content is protected !!