ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से जारी किए 8983 प्रमाण पत्रः डीसी

by
प्रत्येक मंगलवार को डीसी की अध्यक्षता में होती है जिला के बड़े प्रोजेक्ट्स की समीक्षा
ऊना (9 फरवरी)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा के संबंध में समीक्षा की। डीसी ने बैठक में बताया कि एक जनवरी से 8 फरवरी तक ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से 10,755 व्यक्तियों ने विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन किया, जिनमें से 8983 प्रमाण पत्र एक हफ्ते से भी कम समय में जारी कर दिए गए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ई सेवाओं को प्रोत्साहित कर रहा है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सभी तरह के प्रमाण पत्र एक निश्चित अवधि में जारी किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि जिलावासी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर इन प्रमाण पत्रों के लिए जहां स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, वहीं लोक मित्र केंद्रों व सुगम केंद्रों से संपर्क करके इन प्रमाण पत्र बनाने को आवेदन किया जा सकता है। डीसी ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से कृषक प्रमाण पत्र, पिछड़ा क्षेत्र, बोनाफाईड, जाति, डोगरा क्लास, स्वतंत्रता सेनानी, आय, ओबीसी, इत्यादि प्रमाण पत्र बनाए जाते है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने इन सेवाओं के लिये एक निश्चित शुल्क निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से प्रमाण पत्र बनाने के लिए 7 रूपये सरकारी फीस के अलावा आवेदन से संबंधित विवरण को भरने और अपलोड करने के लिए 10 रूपये निर्धारित किए गए है। उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित वांछित सहायक दस्तावेज़ स्कैन व अपलोड करने के लिए प्रति पृष्ठ दो रूपये और अंतिम दस्तावेज़ व प्रमाण पत्र के प्रिंट के लिए प्रति पृष्ठ दस रूपये निर्धारित किए गए है। उन्होंने बताया कि सुगम केंद्रों के लिए यूजऱ चार्जिज दस रूपये निर्धारित किए गए है।
अन्य परियोजनाओं की समीक्षा भी की
बैठक में उपायुक्त ने उद्योग विभाग की स्वावलंबन योजना, ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा राजस्व विभाग के मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को जिला ऊना से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा की जाती है, ताकि इनके क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शुर्मा, सहायक आयुक्त डॉ. रेखा कुमारी, जीएम डीआईसी अंशुल धीमान, जिला राजस्व अधिकारी जोगिंदर पटियाल तथा पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य की ‘कंगना’ को “चुनौती” : केंद्र से घनिष्ठ नजदीकियां हैं तो कर्मचारियों के 9 हजार करोड़ वापिस लाए :  जनता तय करे कि उन्हें एक अभिनेता चाहिए या फिर हर समय उनके साथ खड़ा रहने वाला नेता – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। (चैल चौक) मंडी :  कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को चुनौती दी है कि अगर वह प्रदेश के कर्मचारियों की हितैषी हैं और केंद्र सरकार के साथ उनकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की पत्नी के ट्वीट पर भड़कीं स्वाति मालीवाल : स्वाति मालीवाल ने ताना मारा – जिनको ऐसे लोगों को देखकर सुकून मिलता, उनसे बहन बेटियों की इज़्ज़त की क्या उम्मीद रखनी

बिभव कुमार को SC से जमानत मिलने के बाद CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक तस्वीर पोस्ट किया। उस पोस्ट को लेकर अब स्वाति मालीवाल भड़क गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गुरप्रीत के भगवंत मान : सिख रीति रिवाज के साथ मुख्यमंत्री आवास पर सम्पन विवाह

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज डॉ.गुरप्रीत कौर के साथ विवाह मुख्यमंत्री आवास पर सिख रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। शादी के आयोजन का खर्च मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रागी के लड्डू और चूरमा से दूर करेंगे कुपोषण की समस्या : डीसी हेमराज बैरवा की विशेष पहल पर सभी ब्लॉकों में शुरू किया वितरण

हमीरपुर जिले के हर शिशु को देंगे रागी के पौष्टिक लड्डू और चूरमा हमीरपुर 01 दिसंबर। जिला हमीरपुर में कुपोषण की समस्या को पूरी तरह खत्म करने तथा प्रत्येक बच्चे का सही पोषण सुनिश्चित...
Translate »
error: Content is protected !!