रिकवरी के लिए लाए लुटेरे ने छुपाए पिस्तौल से पुलिस पर की फायरिंग : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

by

मंडी गोबिंदगढ़ :  पुलिस के साथ हुए  देर रात एक एनकाउंटर में लुटेरा घायल हो गया। लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में लुटेरे के पांव में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे घायलावस्था में सिविल अस्पताल बस्सी पठाना में भर्ती करवाया।

दरअसल मंडी गोविंदगढ़ में लुटेरों ने एक इंडस्ट्री से 25 लाख रुपए लूटे थे। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन करके पुलिस ने एक लुटेरे को काबू किया था। पूछताछ केस दौरान लुटेरे ने बताया कि उन्होंने लूट के पैसों को मंडी गोविंदगढ़ में ही एक बोलौरो गाड़ी में छुपा कर रखा हुआ है। पुलिस देर रात पैसों की रिकवरी के लिए उसे लेकर आई थी।

पैसों के साथ छुपा रखा था अवैध असलाह :  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब लुटेरे को उसकी बताई गई जगह पर लेकर आए तो उसने बोलैरो गाड़ी जिसमें पैसे होने की बात कही थी में ही छुपाकर अवैध पिस्तौल भी रखा हुआ था। जैसे वह गाड़ी में बरामदगी करवाने लगा तो उसने पिस्तौल निकाल लिया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
फतेहगढ़ साहिब के एसपी राकेश यादव ने कहा कि लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग कर कस्टडी से भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी सेल्फडिफेंस में जब जवाबी फायर किया तो गोली लुटेरे के पांव में लगी। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लुटेरे को दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि एक सिख को पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी – अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने नेता ने कहा- भारत में बोलकर दिखाएं

लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे हैं. वहां वह पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं, जिस पर बीजेपी नेता भी उन पर पलटवार कर रहे हैं. अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सामुदायिक भवन सनेड का किया लोकार्पण

ट्रैक टूरिज्म के लिहाज से विकसित होगा भटियात क्षेत्र,  ककरौटी-घटा में 132 केवीए क्षमता का बनेगा विद्युत उपकेंद्र रजैं- सरोगा प्रवाह सिंचाई योजना के निर्माण पर व्यय किए जा रहे हैं 1260 लाख :...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तारी टिप्पणी पर जर्मनी का राजनयिक तलब -वादे पूरे करने वह जल्द बाहर आएंगे : ऐसी सलाखें नहीं जो ज्यादा दिन रख सकें अंदर

नई दिल्ली :   आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल्ड शनिवार को हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली दिल्ली हाईकोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरजीत भरमौरी समाज के लिए एक मिसाल : पिता मनरेगा मजदूर, बेटा अपनी मेहनत के दम पर बना चम्बा कांग्रेस जिलाध्यक्ष

पिता के संघर्ष को सलाम, इरादे नेक हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं एएम नाथ। चम्बा : यह एक बेहद गर्व और प्रेरणा देने वाला क्षण है। जब एक मनरेगा मजदूर (दिहाड़ीदार) का...
Translate »
error: Content is protected !!