रिज मैदान पर केंद्र सरकार की प्रदर्शनी के तीसरे दिन राष्ट्र निर्माण पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन

by

शिमला 09 नवंबर – केंद्र सरकार के पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर राजधानी शिमला के रिज मैदान में आयोजित प्रदर्शनी के तीसरे दिन शिमला के जनसामान्य ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । खचाखच भरे प्रदर्शनी स्थल में लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया । हिमाचल की लोक संस्कृति से ओत-प्रोत इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक चेतना का संदेश भरा हुआ था ।
नाटी की प्रस्तुति के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया | वहीं नुक्कड़ नाटक के ज़रिये नशा मुक्ति का आह्वान था । आज के कार्यक्रम की सबसे ख़ास बात लोगों के लिए आयोजित की गई राष्ट्र निर्माण प्रश्नोत्तरी रही | इस प्रश्नोत्तरी में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में सवाल पूछे गये |
विकास की दिशा में भारत द्वारा प्राप्त की गई ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में भी प्रश्न थे । इस प्रतियोगिता में श्री सत्यप्रकाश ,सुश्री संतोष तोमर , श्री चुन्नीलाल शर्मा , श्री कमल एवं श्री रणजीत रॉय ने प्रश्नों के सही उत्तर देकर पुरस्कार जीते । यह प्रदर्शनी स्थानीय लोगों में ख़ासा रूची का केंद्र बनी रही और यह प्रदर्शनी 11 नवम्बर तक जारी रहेगी |

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह यूथ क्लब दुआरा 15 अगस्त को सम्मान समारोह का होगा अयोजन

ऊना । ऊना विधानसभा क्षेत्र के गाँव सनोली मजारा के शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के चैयरमेन जोरावर सिंह मजारा ने जानकारी देते हुई वताया की शहीद भगत सिंह स्टैच्यू ओफ सनोली मजारा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरमाया सियासी माहौल : बागियों के स्वागत से भाजपा में बगावत, लाहुल-स्पीति भाजपा में सबसे ज्यादा बवाल

रवि ठाकुर के बीजेपी में आने से पूर्व मंत्री मार्कंडेय की अनदेखी पड़ सकती है भारी एएम नाथ। कुल्लू :   राजनीतिक उठा पठक से शीत मरूस्थल लाहुल-स्पीति के राजनीति में नई गर्माहट पैदा हो...
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण अनिवार्य

हमीरपुर 19 अक्तूबर। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए 82 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस वर्ग,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट : नौजवान पीढ़ी के दिमागों को दूषित कर रही एकता कपूर

नई दिल्ली : 15 अक्तूबर: सुप्रीम कोर्ट द्वारा वैब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ में आपत्तिजनक सामग्री परोसने के लिए आज निर्माता एकता कपूर को काफी लताड़ लगाई गई। माननीय सर्वोच्च अदालत ने कहा कि वह...
Translate »
error: Content is protected !!