रिलायंस मॉल के सामने कुल हिंद किसान सभा का धरना प्रदर्शन 172वे दिन भी जारी रहा

by
गढ़शंकर – शहर में रिलायंस कंपनी के मॉल हाउस के सामने कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर कुल हिंद किसान सभा द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन 172वे दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरना प्रदर्शन को अमरजीत सिंह व कामरेड दरशन सिंह मट्टू महासचिव कुल हिंद किसान सभा पंजाब की अगुवाई में किसानों द्वाराकेंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई और सरकार से इन कानूनों को रद्द करने की मांग की गई। इस धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कानूनों को रद्द नही करती और किसानों की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने के लिए कानून नही बनाती तब तक किसानों व मजदूरों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने अपने संबोधन में किसानों व मजदूरों से 23 मार्च को शहीदी दिवस पर सिंघू बार्डर पर पुहंचने की अपील करते हुए कहा कि सरकार को किसान मजदूर की ताकत के सामने झुकना ही पड़ेगा। इस धरना प्रदर्शन में कश्मीर सिंह भज्जल, रमनदीप सिंह फतेहपुर कलां, कर्ण संघा, अमरजीत सिंह, हरभजन सिंह गुलपुर व अमीन सिंह गोल्डी ने हिस्सा लिया
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए माहिलपुर में चल रहे सातवें शिविर में 11 पंचायतों के सरपंचों व पंचों ने ली ट्रेनिंग

माहिलपुर ।  प्रदेशिक ग्रामीण विकास संगठन एवं पंचायती राज मोहाली के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लॉक माहिलपुर की 149 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए 13 कैंपों का शेड्यूल तैयार कर...
article-image
पंजाब

31 मई को जिले में होगी मॉक ड्रिल, शाम 7:58 बजे बजेगा सायरन, 8 बजे से 8.15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से अफवाहों से बचने व सहयोग की अपील की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला प्रशासन की ओर से भारत सरकार और पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार 31 मई को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भुल्लर की गिरफ्तारी आंखें खोलने वाली, मशीनरी देख क्यों नहीं पाई : भड़के राज्यपाल

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी को एक ‘आंखें खोलने वाला’ मामला करार दिया। उन्होंने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

27 की उम्र में 9800 करोड़ का मालिक, 3 महीने में अपने दम पर कमाया पैसा

भारत में अरबपति उद्योगपतियों की कमी नहीं है, साथ ही इनकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।खास बात है कि देश में यंग एन्टरप्रिन्योर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में 27...
Translate »
error: Content is protected !!