लापरवाही बरतने वाले दुकानदार व लोगों के पुलिस ने काटे चालान

by
गढ़शंकर – लोगों द्वारा लापरवाही बरतने के कारण गढ़शंकर में बढ़ रहे कोरोना के कहर को देखते हुए गढ़शंकर पुलिस प्रशासन ने अपने तेवर कड़े कर लिए है। शनिवार को एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता की अगुवाई में एसएचओ इकबाल सिंह व पुलिस कर्मचारियों ने दुकानों पर जाकर बिना मास्क लगाए दुकानदारों का चालान काटे व बाजार में मास्क न लगाकर घूमने वाले करीब दस लोगों से जुर्माना वसूला। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि एएसपी तुषार गुप्ता की अगुवाई में शहर में पुलिस द्वारा पैदल मार्च कर लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए हेल्थ विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करने की सलाह दी ताकि वह और उनका परिवार इस बीमारी की गिरफ्त में न आए।उन्होंने बताया कि इस दौरान दस लोगों का कोरोना टेस्ट भी कराया गया। एएसपी तुषार गुप्ता ने गढ़शंकर सब डीविजन के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह बाजार व पब्लिक प्लेस में जाने से पहले मास्क पहने व बाजार में फिजिकल डिस्टेंस बना कर रखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 20 : जहरीली शराब की घटना की जाँच के लिए एडीजीपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन

चंडीगढ़ :  पंजाब के संगरूर में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इस बीच, घटना के संबंध में अतिरिक्त...
article-image
पंजाब

हथियारों के दो नेटवर्क का पर्दाफाश :16 पिस्तौल के साथ चार गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

 विदेश में बैठे हैंडलर से जुड़े तार, कैंटोनमेंट और गेट हकीमा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज अमृतसर। पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC बस पर एक बार फिर पंजाब के नंगल में हुआ हमला

HRTC बस पर एक बार फिर पंजाब के नंगल में हुआ हमल श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से वृंदावन के लिए रवाना हुई थी हिमधारा बस पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बुधवार को...
article-image
पंजाब

घर में पढ़ रही लड़की को युवक ने मारी गोली…मची अफरा-तफरी

तरनतारन :  जोहल राजू सिंह गांव में एक बड़ी वारदात हो गई। बता दें कि 12वीं क्लास की एक स्टूडेंट को बीती रात उसके घर के अंदर गोली मार दी गई। गंभीर रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!