रिश्वत लेने के दोष में पटवारी गिरफ़्तार : विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जायदाद के इंतकाल बदले 2000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में पटवारी गिरफ़्तार

by

होशियारपुर, 28 जून:पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के माहिलपुर सब-डिवीजऩ के पटवारी को जायदाद के इंतकाल बदले 2000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है।
रणजीत सिंह निवासी गांव सकरूली जि़ला होशियारपुर ने 06 कनाल और 05 मरले ज़मीन का इंतकाल दर्ज करवाने बदले रिश्वत लेने के दोष में पटवारी विरुद्ध 17 जून, 2023 को भ्रष्टाचार विरोधी हैल्पलाईन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। दोषी पटवारी की पहचान जसपाल सिंह, तहसील माहिलपुर जि़ला होशियारपुर के तौर पर हुई जो गांव करीमपुर चाहवाला तहसील बलाचौर, जि़ला एस.बी.एस.नगर का निवासी है।
इस संबंधी और जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि शिकायतकर्ता रणजीत सिंह के पिता गुरनाम सिंह ने गांव के एक अन्य निवासी जीत राम मुताबना (गोद लेने वाला) बुद्धू पुत्र बीर सिंह से गांव सकरूली में 06 कनाल और 05 मरले ज़मीन खऱीदी थी और पत्र नं. 3, 236, तारीख़ 20 जुलाई, 1998 अनुसार इंतकाल भी प्रवान हो गया था। उन्होंने कहा कि किसी त्रुटि कारण माल विभाग 2002-03 के बाद तैयार की जमाबंदियों में उक्त इंतकाल को अपडेट नहीं कर सका। साल 2007 में गुरनाम सिंह की मौत हो गई और जब शिकायतकर्ता रणजीत सिंह ने विरासती इंतकाल दर्ज करवाने के लिए आवेदन किया तो पटवारी जसपाल सिंह ने उसके पास से 10 जून 2023 को 2 000 रुपए रिश्वत ली।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि गहरी जांच दौरान यह साबित हुआ कि पटवारी ने रिश्वत ली है जिस उपरांत एफ.आई.आर. दर्ज कर दोषी पटवारी को गिरफ़्तार कर लिया गया। इस संबंधी उक्त दोषी पटवारी के खि़लाफ़ एफआईआर नं. 14 अधीन भ्रष्टाचार रोक थाम एक्ट की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी गई है। गिरफ़्तार किए गए पटवारी को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

If the Vastu is right

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.8 : Behind every incident that happens in our life, there is a direct or indirect relation of the Vastu of our building. If the Vastu of the building is good then every incident...
article-image
पंजाब

एनआरआई परिवार दुआरा सरकारी स्कूल के कमरों की रिपेयर के लिए दिए 50 हजार और दो इन्वर्टर

गढ़संकर : गांव चक गुरु के सरकारी मिडिल और प्राइमरी स्कूल को एनआरआई परिवार ने स्कूल की मरम्मत के लिए पैसों से मदद की गई। यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सुनीता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डी.ए.वी. विद्यालयों का शताब्दी तथा कनवोकेशन समारोह

पूर्व सांसद खन्ना मिले पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से, होशियारपुर आगमन का दिया निमंत्रण होशियारपुर, 13 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना डी.ए.वी. शिक्षण संस्थानों के 100 वर्ष पूरे होने तथा कनवोकेशन...
article-image
पंजाब

नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस में 50 प्रतिशत छूट की अवधि 15 जून तक बढ़ाई गई: गुरविंदर सिंह पाबला

चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट ने इसे लाभार्थियों के लिए राहत बताया होशियारपुर, 9 अप्रैल:  चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट, होशियारपुर गुरविंदर सिंह पाबला ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जन-कल्याण को ध्यान...
Translate »
error: Content is protected !!