रिहायशी व व्यापारिक जायदादें बेचने के लिएनगर सुधार ट्रस्ट की ओर से र्ई-नीलामी प्रक्रिया 20 फरवरी से 22 फरवरी तक

by

ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए लोग 16 फरवरी सांय 5 बजे तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
होशियारपुर, 29 जनवरी:   कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर की ओर से शहर का सर्वपक्षीय विकास किया जा रहा है, जिसके लिए ट्रस्ट की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की पारदर्शी नीति के अंतर्गत नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय की ओर से ई-नीलामी की जा रही है, जिसमें शहर वासियों के लिए खास तौर पर जायदाद की कीमत भी घटाई गई है। वे आज नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय में ई-नीलामी संबंधी आयोजित की गई पत्रकारा वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर की ओर से अपनी विकास स्कीमों में रिहायशी व व्यापारिक जायदादों (प्लाटों, दुकानों व एस.सी.ओ कम आफिस साइटों) को आनलाइन विधि द्वारा र्ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से बेचने संबंधी 20 फरवरी से 22 फरवरी तक ई-नीलामी रखी गई है। ई-नीलामी संबंधी वैबसाइट  https://www.tenderwizard.com/DLGP पर रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 26 जनवरी 2024 सुबह 10 बजे से शुरु की जा चुकी है और रजिस्ट्रेशन बंद होने की तिथि 16 फरवरी सांय 5 बजे तक है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से चेयरमैन हरमीत सिंह औलख के नेतृत्व में नई स्कीम 7.72 एकड़ में विकसित की जा रही है। जिसमें शहर वासियों के लिए रिहायशी प्लांटों का ड्रा भी निकाला जाएगा। बाकी जायदादें ई-नीलामी विधि के माध्यम से बेची जाएंगी। शहर में विकसित स्कीमों में अत्याधुनिक सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। शहर में पुरानी कचहरी वाले स्थान पर पंजाब सरकार की ओर से अच्छा प्रोजैक्ट लेकर आएगा।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख ने बताया कि शहर के विकास में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी और सारा कार्य पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि वे कार्यालय नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर की ओर से रखी गई ई-नीलामी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर सरकार की सेवाएं का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि स्कीम नंबर 2 में 14 रिहायशी प्लांट व एक बनी हुई दुकान, स्कीम नंबर 10 में 6 शाप कम आफिस साइट व स्कीम नंबर 11 में दो रिहायशी प्लांट, 1 बनी हुई दुकान (ग्राउंड फ्लोर), 28 बनी हुई दुकानें (फस्र्ट फ्लोर) व 1 बनी हुई दुकान (फस्र्ट फ्लोर) की ई-नीलामी की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर वासियों को अधिक जानकारी देने के लिए शहर में पंफलेट भी बांट जा रहे हैं।  इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी परमजीत सिंह, सहायक ट्रस्ट इंजीनियर मंदीप आदिया, पार्षद बलविंदर बिंदी, लेखाकार आशीष कुमार, सीनियर सहायक संजीव कालिया व समूह स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

16 अगस्त को संगरूर में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए मिड-डे मील वर्कर्स को किया लामबंद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ब्लॉक कोट फतूही की एक विशेष बैठक अड्डा ईसपुर में ब्लॉक अध्यक्ष अमरवीर कौर और महासचिव कुलवीर कौर की अध्यक्षता में हुई। इस ब्लॉक बैठक में मिड-डे मील...
पंजाब

श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरमत समागम 20 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरमत समागम 20 अप्रैल को धन गुरु रामदास लंगर सेवा पुरहीरां में करवाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जत्थेदार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बस-ट्रक और कार की खतरनाक भिड़ंत : 63 लोगों की मौत, चारों और पसरा मातम

कंपाला :  युगांडा में बुधवार एक भयावह सड़क दुर्घटना में कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई। हादसा गुलू शहर की ओर जाने वाले हाईवे पर हुआ, जहां दो बसें और दो...
article-image
पंजाब

पत्रकार भावना के खिलाफ दर्ज FIR रद्द : पंजाब सरकार को हाई कोर्ट ने दिया झटका

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पत्रकार भावना गुप्ता के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और जातिवादी टिप्पणी करने के लिए दर्ज की गई एफआईआर को रद्द कर दिया है। मई, 2023 में...
Translate »
error: Content is protected !!