रुपिन पास में फंसे चरवाहों का रेस्क्यू …..1600 से 1700 भेड़-बकरियां भी सुरक्षित निकालीं

by

एएम नाथ।   किन्नौर :  हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में खराब मौसम के बीच रुपिन पास के समीप फंसे चरवाहों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सफल रेस्क्यू अभियान चलाया। भारी बर्फबारी, ओलावृष्टि और बर्फीले तूफान के बीच दुर्गम इलाके में फंसे सभी चरवाहों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इतना ही नहीं, रेस्क्यू टीम ने करीब 1600 से 1700 भेड़-बकरियों को भी सुरक्षित वापस लाया।

जानकारी के अनुसार सांगला कांडा से डोडरा क्वार की ओर जा रहे चरवाहे रुपिन पास के समीप अचानक मौसम खराब होने के कारण मुश्किल में फंस गए थे। क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि के साथ बर्फीला तूफान शुरू हो गया था। इसके कारण चरवाहों के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। 27 सितंबर को पुलिस को चरवाहों के फंसे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त रेस्क्यू टीम गठित की। टीम ने मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों की चुनौती के बावजूद प्रभावित क्षेत्र की ओर अभियान शुरू किया।

भारी बर्फबारी के बीच पहुंची रेस्क्यू टीम
29 और 30 सितंबर को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में पहुंची। उस समय इलाके में भारी बर्फबारी और बर्फीला तूफान चल रहा था। रास्ते में जमा बर्फ और खराब मौसम ने रेस्क्यू अभियान को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया। इसके बावजूद टीम ने अभियान को जारी रखा और एक-एक कर सभी चरवाहों को सुरक्षित क्षेत्र तक पहुंचाया। रेस्क्यू के दौरान पशुधन को बचाने के लिए भी विशेष प्रयास किए गए।
बर्फ में दबी दो बकरियां और तीन भेड़ें जिंदा निकालीं
अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम ने बर्फ में दबी दो बकरियों और तीन भेड़ों को भी जीवित बाहर निकाला। इसके अलावा करीब 1600 से 1700 भेड़-बकरियों को सुरक्षित वापस लाया गया। पशुधन को सुरक्षित निकालना भी अभियान की बड़ी चुनौती थी, क्योंकि भारी बर्फबारी के कारण दुर्गम क्षेत्र में आवाजाही मुश्किल बनी हुई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी WhatsApp ग्रुप में राय रखना सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना नहीं: हाईकोर्ट

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एचआरटीसी के अनुबंध कंडक्टर की बर्खास्तगी के मामले में अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि निजी व्हाट्सऐप ग्रुप में सहकर्मियों के बीच अपने विचार रखना मात्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय इंटर कालेज कबड्डी टूर्नामेंट का विधायक संजय रत्न ने किया शुभारंभ : युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों का अहम योगदान: रत्न

राकेश कुमार।  ज्वालामुखी 23 अक्तूबर। विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य सरकार स्कूल तथा महाविद्यालय स्तर तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है ताकि युवाओं को नशे से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 घंटे में 4 बड़े संकेत : पहलगाम हमले के बाद भारत कुछ बड़ा करने वाला

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है. इन आशंकाओं को पिछले 4 घंटे के चार बड़े एक्शन ने और ज्यादा बल दिया है. कहा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में भूस्खलन : एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 7 की मौत, मलबे के नीचे से काफी देर तक लोगों की चीख-पुकार देती रही सुनाई

एएम नाथ।  सुंदरनगर : मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में देर शाम हुए भीषण भूस्खलन ने कहर बरपाया। जंगम बाग बीबीएमबी कॉलोनी में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत...
Translate »
error: Content is protected !!