राज्य स्तरीय इंटर कालेज कबड्डी टूर्नामेंट का विधायक संजय रत्न ने किया शुभारंभ : युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों का अहम योगदान: रत्न

by
राकेश कुमार।  ज्वालामुखी 23 अक्तूबर। विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य सरकार स्कूल तथा महाविद्यालय स्तर तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके।
May be an image of 10 people and text
बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रत्न राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी में चार दिवसीय हिमाचल यूनिवर्सिटी के अंतर महाविद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ करने के उपरांत कहा कि राज्य सरकार उपमंडल स्तर तक चरणबद्व तरीके से इंडोर स्टेडियम निर्मित कर रही है इसके अलावा स्कूल तथा महाविद्यालय स्तर पर खेलों की मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं तो खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।
May be an image of 3 people, dais and wedding
उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण भी दिया जा रहा है। विधायक संजय रत्न ने कहा कि सभी युवाओं को खेलों में बढचढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार तथा नवाचार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, ताकि सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य भर में शैक्षिक मानकों को बढ़ाने और शिक्षक प्रशिक्षण प्रणाली में सुधार करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विश्व की सर्वोत्तम शिक्षण तकनीकों व नवाचार को अपनाने के लिए, राज्य सरकार ने शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजने का कार्यक्रम भी शुरू किया। विधायक ने अपनी ऐच्छिक निधि से इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
May be an image of one or more people, temple, dais and text
इससे पहले प्राचार्य डॉक्टर सुशील बस्सी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में राज्य के 65 महाविद्यालयों के 780 प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी ऋतु रत्न , एसडीएम ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव शर्मा, डीएसपी ज्वालामुखी आर पी जसवाल , नगर परिषद ज्वालामुखी अध्यक्ष धर्मेद्र शर्मा , प्रिंसिपल राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी सुशील बस्सी , पर्यवेक्षक हिमाचल यूनिवर्सिटी प्रवेश शर्मा , असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन डॉक्टर विशाल ठाकुर , एनएसयूआई प्रभारी ज्वालामुखी नीरज राणा सहित विद्यार्थी अध्यापक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम भगवंत मान को दी धमकी : बेअंत सिंह की तरह उड़ा देंगे…खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी

खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस  प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने भगवंत सिंह मान को बम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजुकी मोटर्स ने किया 113 आईटीआई डिप्लोमाधारकों का चयन : कैंपस इंटरव्यू में 2017 से 2023 तक के पास कुल 132 अभ्यार्थियों ने भाग लिया

हमीरपुर 07 अक्तूबर। गुजरात के हसंलपुर में स्थित सुजुकी मोटर्स के प्लांट की ओर से शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पौंग बांध क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने का खाका तैयार : डीसी ने आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने के लिए अधिकारियों संग की बैठक, लिया स्थिति का जायजा

धर्मशाला, 8 जुलाई : हिमाचल में प्रवासी परिंदों की शरणस्थली पौंग बांध के रैंसर टापू और पौंग के अन्य क्षेत्रों को हिमाचल सरकार पर्यटन हब के रूप में विकसित करेगी, इसके लिए प्रशासनिक तौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब सीजन के दृष्टिगत सड़कों के रखरखाव पर दिया जाएगा विशेष ध्यान : एसडीएम की अध्यक्षता में फल उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक आयोजित, बागवानों की सुविधा के लिए होगी कमेटी गठित

एएम नाथ। करसोग : सेब सीजन के दृष्टिगत करसोग के फल उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक का आयोजन कार्यवाहक एसडीएम व तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल की अध्यक्षता में किया गया। सेब सीजन...
Translate »
error: Content is protected !!