जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें लोगः मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला चम्बा की मणिमहेश यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।  खराब मौसम के कारण मणिमहेश यात्रा को अस्थाई तौर पर स्थगित किया गया है। इसके अतिरिक्त पठानकोट और जम्मू-कश्मीर के डोडा के जिला उपायुक्तों से अनुरोध किया गया है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने तक तीर्थयात्रियों को संबंधित जिलों में ही रोककर रखें।
 प्रदेश में जारी भारी बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने लोगों से किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए नदियों और नालों के पास न जाने का आग्रह किया है। मौसम विभाग द्वारा राज्य में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का लोगों को पालन करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सभी जिला प्रशासन को भूस्खलन, सड़क अवरोध और अचानक बाढ़ की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े और आवश्यक सेवाओं का सुचारू संचालन भी सुनिश्चित किया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार : पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी खेप

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ /श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो 419 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50...
article-image
पंजाब

पति, सास, ननद व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज : मैरा में महिला दुआरा जहरीली वस्तु खाने से हुई थी मौत , महिला के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के लगाए आरोप

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने सुसराल के कम दहेज लाने की प्रताड़ना से परेशान महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत के आरोप में उसके ससुर परिवार पर केस दर्ज किया है। पुलिस...
article-image
पंजाब

बिजनेस ब्लास्टर स्टेट टीम ने किया पद्दी सूरा सिंह स्कूल का दौरा

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा नौजवान प्रार्थियों के लिए कारोबार के मौके उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई स्कीम बिजनस ब्लास्टर की प्रदेश टीम की ओर से इस स्कीम के तहत चुने गए सरकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मामा भांजे के खिलाफ पहुंचा थाने : 3.60 लाख रुपये की सोने की चेन नशे के ये चुरा ले गया युवक

एएम नाथ । मंडी :  नशे की लत युवाओं को अपराधी बना रही है। हिमाचल प्रदेश की युवा पीढ़ी बुरी तरह से नशे की चपेट में आ चुकी है। अपनी लत पूरी करने के...
Translate »
error: Content is protected !!