इंतकाल और तकसीम आदि मामलों का तुरंत निपटारा करें : विधायक सुधीर शर्मा

by
धर्मशाला 11 जनवरी :  विधायक सुधीर शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इंतकाल और तकसीम आदि मामलों का तुरंत निपटारा करें। इसमें किसी तरह की कोताही सहन नहीं होगी। इसके अलावा जिला प्रशासन को भी कहा है कि वह आपदा प्रबंधन के बचे कार्यों में तेजी लाए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पीडब्ल्यूडी बनाए ड्रेनेज, दूसरे विभागों को भी निर्देश
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने पीडब्ल्यूडी अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे धर्मशाला-सकोह, धर्मशाला-पालमपुर समेत अन्य लिंक रोड किनारे ड्रेनेज बनाएं। लोग लगातार इस बारे में शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने सर्दी में जलशक्ति विभाग को भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आज तंगरोटी-सकोह में होंगे कार्यक्रम
गुरुवार सुबह 11 बजे सुधीर शर्मा तंगरोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सालाना समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 2 बजे वह सकोह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों में वह आमजन की समस्याओं को भी दूर करेंगे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार : लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले के खिलाफ

नई दिल्ली :   तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कैश फॉर क्वेश्चन मामले में एथिक्स कमिटी की सिफारिश के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन की प्रभावी रोकथाम के लिए वन मंडल डलहौजी ने की पहल : जन सहयोग से वदाह की 2500 कलमें रोपित–रजनीश महाजन

स्थानीय निवासियों एवं अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने किया सहयोग चंबा, 7 अगस्त :   वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्र भटियात के तहत विभाग की पहल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित स्टार नाइट : मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग– विधानसभा अध्यक्ष

चंबा, 20 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा (बुधवार को) आयोजित स्टार नाइट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।   कुलदीप सिंह पठानिया ने आयोजन समिति को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिलीज से पहले कंगना रनोट की Emergency पर बवाल : धमकियां मिल रही, फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट भी नहीं

कंगना रनोट  इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी  को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वे मूवी का प्रमोशन करने में बिजी है और दर्शक भी उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब है। हालांकि, सामने...
Translate »
error: Content is protected !!