डलहौज़ी में 96 करोड़ की जल परियोजनाओं का लोकार्पण : पेयजल क्षमता बढ़कर 120 लाख लीटर हुई प्रतिदिन

by

स्वच्छता ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। चंबा (डलहौज़ी) : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की लगभग 96 करोड़ 32 लाख रुपये की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाना है।
उपमुख्यमंत्री ने 67 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना डलहौज़ी (सुधार एवं विस्तार) तथा 25 करोड़ 70 लाख रुपये की पेयजल योजना (संवर्धन एवं आल्हा जल संग्रहण सुधार) का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मल निकासी योजना (अवरोधन एवं दिशा परिवर्तन) का शिलान्यास भी किया।
डलहौज़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधुनिक पेयजल एवं स्वच्छता ढांचा विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से शहर की जल आपूर्ति क्षमता 40 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 80 लाख लीटर प्रतिदिन कर दी गई है, जिससे कुल क्षमता अब 120 लाख लीटर प्रतिदिन हो गई है।
उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के अंतर्गत 220 किलोमीटर लंबी पेयजल आपूर्ति लाइन बिछाई गई है तथा 26 जल भंडारण टैंकों का निर्माण किया गया है। साथ ही जल शोधन संयंत्र, पंपिंग प्रणाली और वितरण नेटवर्क का विस्तार भी किया गया है। इन योजनाओं से डलहौज़ी नगर परिषद, छावनी क्षेत्र, वायुसेना स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा 315 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जबकि मल निकासी योजना का कार्य वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने डलहौज़ी-पठानकोट वोल्वो बस सेवा शुरू करने की मांग रखी, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में ही बनाए जाएं संसदीय बार परीक्षा केंद्र, 11 अगस्त को होनी है नीट पीजी, एमडी व एमएस की परीक्षा : डॉ. जनक राज 

हिमाचल में कार्यरत अधिकतर डॉक्टरों को हिमाचल से बाहर दूसरे राज्यों में जाकर देनी होगी ये परीक्षा केंद्रीय स्वास्थ्य मन्त्री से की हिमाचल में परीक्षा केंद्र बनाने की मांग एएम नाथ। शिमला :   पांगी-भरमौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पास्सु में स्कूल के नए भवन के लिए डीपीआर तैयार करने के विधायक सुधीर शर्मा ने दिए निर्देश : पास्सु में शीघ्र बनेगा ओबीसी भवन: सुधीर शर्मा

धर्मशाला, 09 जनवरी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल पास्सू में नया भवन निर्मित किया जाएगा इस के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बच्चों को पढ़ाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीधे किसान के हाथ में लाभ देना राज्य सरकार की प्राथमिकता…..अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होगा मिल्क प्रोसेसिंग यूनिटः मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा, गांव के लोगों के लिए जल्द आएगी एक और योजना एएम नाथ। अर्की  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

78 लाख रुपए से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तुन्नूहट्टी का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया लोकार्पण

तुन्नूहट्टी,मेल व नैनीखड्ड पंचायत की पेयजल वितरण प्रणाली का किया जाएगा सुधार, व्यय होगी 10.50 करोड़ रुपए की धनराशि चंबा, 1 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत तुन्नूहट्टी में...
Translate »
error: Content is protected !!